पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल भी नेता प्रतिपक्ष के दौड़ में शामिल… कार्यकर्ताओं की मांग बनाये जाये नेता प्रतिपक्ष……

जांजगीर चांपा. भारतीय जनता पार्टी में नेता प्रतिपक्ष बनने के दौड मे एक और नेता शामिल हो गये है। प्रदेश में इस पद के लिए बडे बडे नेताओ की लाबिेंग चल रही है। एक ओर पूर्व सीएम रमन सिंह का नाम आ रहा है तो दूसरी ओर पूर्व मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल दावा कर रहे हैै , तो वही पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर भी पीछे नही है। जांजगीर चांपा विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल को भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग समर्थको द्वारा की जा रही है। वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में विधायक नारायण चंदेल का नाम आता है। वे पूर्व में विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चूके है। वही क्षेत्र मे तीन बार विधायक के पद पर प्रतिनिधित्व किया है। अब नेता प्रतिपक्ष के दौड़ में एक और नाम जुड़ने से क्षेत्र के लोगो में एक आश देखी जा रही है। कार्यकर्ताओ द्वारा नारे लगा कर अपने नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग लगातार की जा रही है। विधायक समर्थक नगर पालिका उपाध्यक्ष वासु गोस्वामी का कहना है कि नारायण चंदेल भाजपा के वरिष्ठ नेता कई महत्वपूर्व पद पर रह अपना दायित्व निभाये है इसलिए हमारी मांग है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के नाते उन्हे यह पद मिलना चाहिए। भाजपा के युवा नेता विवेका गोपाल को कहना है नारायण चंदेल पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष के अलावा पिछडा वर्ग आरोयग के अध्यक्ष पर रहे है वही भाजपा के जिम्मेदार नेता भी और हमारे क्षेत्र वासीयो की मांग है कि उन्हे नेता प्रतिपक्ष बनाये जाये ।