पुलिस चोरो का खोजबीन करने के बजाय चोरी हुऐ घर के परिजनो का आने का इंतजार कर रही…

जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय के अकलतरा रोड मे बने शिवराम कालोनी में बुधवार की शाम जांजगीर निवासी विनोद केडिया के बिलासपुर में रहने वाले रिश्तेदार ने थाना में आकर सूचना दी कि विनोद केडिया के शिवराम कालोनी स्थित मकान का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर चोरी की घटना हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की। परिजन के मुताबिक विनोद केडिया 26 से परिवार सहित घर में ताला लगाकर राजस्थान गए हुए हैं। बुधवार को कालोनी के लोगों ने उन्हें फोन पर घर का ताला टूटने की जानकारी दी। पुंलिस ने परिजनो के बताये अनुसार अज्ञात लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। अकलतरा रोड पर स्थित शिवराम कॉलोनी में सुरक्षा के लिहाज से सीसी टीवी लगा है जिसमें पुलिस को चोरो की तस्वीर रिकार्ड हो गया हैं लेकिन पुलिस चोरो की खोजबीन करने के बजाय चोरी हुई घर के लोगो का आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरो की तस्वीर स्पष्ट दिखाई नही दे रही जिससे चोरो का चेहरा पहचानने में मुश्किल हो रहा हैं। साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी को फुटेज की तस्वीर को और साफ किया जा रहा है। घटना को 24 घंटे बीत जाने के बाउजुद पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुची है।