जांजगीर में लोकार्पण एवं अभिनंदन समारोह के लिए छपे निमत्रंण कार्ड मे नाम नही होने पर विधायक नाराज..

जिले तीन विधानसभा के विधायको नाम निमत्रंण पत्र मे नही..  करेगें के मुख्य सचिव से शिकायत..

जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय के टीसीएल कालेज मैदान में 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ के मुखिया भुपेश बघेल का आगमन हो रहा हैं।  जिला मुख्यालय मे पुलिस आवास बने भवन का लोकार्पण, शिलान्यास व अभिनंदन समारोह में शामिल होगें। रायपुर से हेलीकाप्टर में 12  बजे जांजगीर पहंुचगें। जिला प्रशासन  इसकी तैयारी में जोर शोर से लगी हुई है। यहां तक कि जिला प्रशासन द्वारा निमंत्रण कार्ड भीं प्रिंट हो गया हैं । लेकिन जिला प्रशासन द्वारा निमत्रंण कार्ड में जिले के तीन अकलतरा,पामगढ़ ,जैजैपुर विधानसभा के विधायको का नाम नही होने पर बड़ी नाराजगी जताई  है। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह का कहना है कि इस प्रकार जिला प्रशासन सत्ता प्रक्ष और विपक्ष के विधायको के बीच  मतभेद पैदा कर  रही है। जिला मुख्यालय में मुख्य मंत्री द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के निर्माण कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास होना है तो उन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते निमंत्रण कार्ड में उनका नाम होना चाहिए लेकिन ऐसा नही है। जिला प्रशासन जरूर सत्ता पक्ष दबाव में आकर इस प्रकार की गलती की होगी जरूर इसकी शिकायत मुख्य सचिव से की जायेगी।

कलेक्टर सत्ता पक्ष के दबाव में आकर कर रहे काम..

अकलतरा, पामगढ,जैजैपुर विधायको का कहना है कि जिले के कलेक्टर को इस प्रकार के विवादो से बचना चाहिए. किसी के दबाव पर आकर काम नही करना चाहिए इस प्रकार देखा जा रहा जिस कार्यक्रम के लिए निमत्रंण कार्ड छपवाया गया है। उसमे हमलोगो का नाम नही है। इसका मलतब जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियो का अपमान है। इसकी शिकायत मुख्य मंत्री से किया जायेगा।