पामगढ़ से संसदीय सचिव अंबेश का चेहरा बदलने के कयास..!

कार्यकर्ताओ से तालमेल नही हो पाने से नाराज,पार्टी के लोग

प्रदेश संगठन से कार्यकर्ताओं ने की शिकायत

जांजगीर चांपा  (संजय यादव) पामगढ़ के विधायक अंबेश जागड़े से इन दिनो क्षेत्र के कार्यकर्ता नाराज चल रहे है. जिसकी शिकायत वे प्रदेश के संगठन से भी किये है. क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की नाराजगी विधायक के लिये आने वाले विधान सभा चुनाव में भारी पड़ सकता है। कार्यकर्ताओं की इस नाराजगी से प्रदेश में भी अंबेश की किरकिरी हो चुकी है. बार-बार प्रदेश के मुख्य के क्षेत्र मे कार्यक्रम में आना इसी बात से कयास लगाया जा सकता है कि बडी मेहनत से भाजपा की पामगढ़ सीट से विजयी मिली थी वो संससदीय सचिव के इस व्यवहार से कही गवानी न पड़ जाय इसी कारण प्रदेश के मुख्य मंत्री का दौरा पामगढ़ में होने जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत हैं कि विधायक अपने कार्यकर्ताओ की नही सुनते. प्रदेश के संगठन में भी इस बार कयास लगाये जा रहे है कि प्रदेश मे चौथी बार भाजपा सरकार को लाना है तो एक -एक सीट को मजबुत करना होगा. इस कारण प्रदेश संगठन किसी भी सीट को कमजोर होने से बचाने के लिए कोई रणनीति अपना सकती है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इस बात से इंकार नही किया जा सकता है कि आने वाले समय में पामगढ़़ से अंबेश जागडे़ की जगह नये उम्मीदवार को भी तैयार किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार माने तो पार्टी द्वारा संगठन एवं एनजीओ से काराये सर्वे के अनुसार पामगढ़ सीट आने वाले विधानसभा चुनाव के भाजपा के लिए कठिन हो सकती है। वही विधायक की जनता से दुरिया भी बढने लगी है। विधायक द्वारा क्षेत्र के लोगो के कोई विकास कार्यो मेे भी उपलब्धियां नही दिखती जो चर्चा का विषय रहे. इसी लिए पार्टी के लोग गुरूघासी दास राज्य स्तरीय महोत्सव के बहाने कार्यकार्ताओं मे नाराजगी दुर कर कार्यक्रम का आयोजन कराने जा रहा है। जिससे सभी लोग एक जुट हो सकें। अब दिखना होगा की पामगढ़ विधायक अपने कार्यकर्ताओं की नाराजगी दुर कैसे दुर कर पाते है।