पहले दोस्ती हुई ….फिर बैठ कर साथ मे शराब पीये… फिर जान से मार दिया…..

 

चांपा के बस स्टैंड के हत्या  मामला आरोपी गिरप्तार 
जांजगीर चांपा। महासमुंद जिले के अशोक कुमार साहू को अज्ञात लोगों ने गुरुवार की रात अधमरा कर महाराणा प्रताप बस स्टैंड में छोड़ दिया। सुबह लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आज मृतक के जगह से अशोक का मोबाइल गायब था इसी आधार पर पुलिस मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर आरोपी तक पहुचने पर कामयाब हो गई और ओरापी को गिरप्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया हैं । 2 जुलाई को कुर्मीडीह जिला महासमुंद निवासी अशोक कुमार साहू पिता सुदेश साहू जो ग्राम पंचायत हरदा में सचिव हैं। अपने बेटे को भर्ती कराने के लिए कोरबा गया था। वहां से लौटने के बाद वह चांपा के बस स्टैंड में 3 जुलाई को गंभीर हालत में मिला। उसे लोगों ने इतना मारा था कि उसके शरीर पर कपड़े तक नहीं थे और बदन से खून बह रहा था। उसके दोनों कंधे टूट गए थे। वह लावारिस पड़ा था। देखने वालों की भीड़ लगी थी। वहां मॉर्निंग वॉक के लिए आने वालों को जानकारी हुई तो उसे ऑटो में बीडीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉ. जायवसाल ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से हुई। पुलिस ने आज मामले की जांच करते हुए मृतक के मोबाइल का पतासाजी की, मृतक का मोबाइल मौके से गायब था। पुलिस ने साइबर सेल से मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर आरोपी तक पहुंचने पर कामयाब हो गई। लोकेशन पता चलने के बाद तुंरत पुलिस मौके पर रवाना हो कर आरोपी तक पहुंच ही गई। बोडसरा निवासी मदन मंहत निकाला आरेपी। पुलिस को पुछताछ पर आरोपी ने हात्या कर कबुल कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक और ओरीपी मदन की दोस्ती बस में हुई और दोने चांपा के बस स्टैण्ड पर रूक कर पहले शराब पी उसके बाद सिगरेट पिने लगे, तभी सिगरेट का धुअां मदन को अच्छा नही लगा और मृतक को गाली देने लगा, दोनो एक दुसरे को गली देने लगे तभी मदन तैस मे आकर मृतक अशोक सिर पर डंण्डे से वार दिया जिससे अशोक का मौके पर ही मौत हो गया। आरोपी मदन मृतक के मरे हालत मे छोड कर वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी मदन को आज बोडसरा से गिरप्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।