लक्ष्मी जायसवाल समेत 6 लोगों का भाजपा प्रवेश… मिशन 65 को लेकर भाजपा विस्तार मे जुटी..

अम्बिकापुर..छत्तीसगढ़ में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने है..और आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न राजनैतिक दल रणनीति बनाने में जुटे है..इसी बीच लगातार 13 वर्षो से प्रदेश की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी मिशन 65 के मुकाम को हासिल करने अपने पार्टी का विस्तार करने में जुटी हुई है…

बता दे की छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बस्तर विधानसभा सीटे ही सूबे का मुखिया चुनने में अहम भूमिका अदा करती है..ऐसे में इन्ही क्षेत्रो में राज्य की प्रमुख राजनैतिक दले अपना पाव पसार रही है..तथा आज सरगुजा भाजपा कार्यालय में सरगुजा सासंद कमलभान सिंह मरावी ,जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी,प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव,अनिल सिंह मेजर,भारत सिंह सिसोदिया, विद्यानन्द मिश्रा की मौजूदगी में शहर के व्यवसायी लक्ष्मी जायसवाल,सरगुजा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक चन्द्रशेखर तिवारी,डॉ. अनिल सिंह,अधिवक्ता सुशील शुक्ल,मनोज सिंह,आर के श्रीवास्तव भाजपा में शामिल हो गए…