नही मिला जिले को एक भी मंत्री, जनता में मायुसी.. अब इंतजार आयोग,निगम में पद मिलने का…

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले को इस बार भी कांग्रेस सरकार मे एक भी मंत्री पद नही मिला। जिससे यहां की जनता मायुस है। जिले के दो सीट काग्रेस के खाते में गई है। सक्ती से डां चरण दास मंहत को तो चन्द्रुपर से रामकुमार यादव को क्षेत्र मे प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला हैं। लेकिन प्रदेश के नये कांग्रेस सरकार ने यहां के दोनो विधायको को अपने मंत्रीमंडल में शामिल नही किया। लोगो की अपेक्षा के अनुरूप डां चरण दास मंहत को कोई बड़ा मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने की आस बंधी हुई थी। लेकिन नही मिल पाने से क्षेत्र के लोगो मे थोड़ा मायुसी हैं। हांलाकि जानकारी के अनुसार डां चरण दास मंहत को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की बात चल रही हैं। हो सकता है आने वाले समय मे यह जिम्मेदारी मिल जाये। वही नये चेहरा होने के कारण चन्द्रपुर विधानसभा विधायक रामकुमार यादव को कुछ वर्ष और इंतजार करना पडे़गा। लोगो मे चर्चा यह भी है कि इस बार जिले से किसी भी सक्रिय नेता को आयोग या निगम अध्यक्ष की बड़ा जिम्मेदारी मिलने की जानकारी सूत्रो से मिल रही है। लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। कांग्रेस पार्टी से जांजगीर चांपा विधानसभा क प्रमुख दावेदार रहे इंजी रवि पाण्डेय जो संगठन में प्रेदश सचिव की दायित्व निभा रहे आने वाले समय में किसी आयोग के अध्यक्ष का पद मिलने की जानकारी भी आ रही है। उनका युवा वर्ग मे खासी पैठ होने के कारण यह जिम्मेदारी मिल सकती जिससे क्षेत्र में युवाओं को भी प्रदेश में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।