चंदन यादव ने किया कार्यकर्ताओ से चर्चा अब विधानसभा चुनाव के दावेदारो की कुन्डली लेकर जायेगें दिल्ली….

जांजगीर चांपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने आज जांजगीर चांपा विधान सभा के विभिन्न ब्लाकों में जाकर सीधे कार्यकर्ताओ से चर्चा किया , वही जो कार्यकर्ताओ से फीडबेक मिला उसे लेकर दिल्ली में राहुल गांधी से चर्चा करेगें। विधान सभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी के दावेदारो की लिस्ट लेकर दिल्ली जा कर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को फीडबेक देगें। उसी आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विधानसभा के उम्मीदवारो का चयन किया जायेगा। ये बात आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने पत्रकारों चर्चा के दौरान कही, वही उन्होने राज्य के भाजपा सरकार के विकास यात्रा को पैसे की बर्बादी बताया । उन्होने ने प्रदेश के भाजपा सरकार पर जम प्रहार किया,कहा की भाजपा सरकार लोगो को भय दिखाकर आमजनता ठग रही है। प्रदेश किसान किस कदर परेशान ये सभी जानते है। वही आगे उन्होने ने पत्रकारों के सवालो के जवाब मे कहा कि विधानसभा चुनाव मे महिलाओ एवं युवाओ की अहंम भूमिका रहेगी। आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का बताया कि विचारधारा वाला पार्टी है ,हमारे पार्टी मे आमजनता से राय लेकर उम्मीदवारों के नाम तय होता हैं। वही मेरे द्वारा चार दिवस गांव गंाव जो आम कार्यकर्ताओ से जो फीडबेक मिला है उसे लेकर राहुल गांधी के पास जाउगां और उसी आधार पर उम्मीदवारो की नाम तय होगी।