विकास यात्रा: भटगांव को उपतहसील से तहसील बनाने की घोषणा …..

बलौदा बाजार/ मुख्यमंत्री रमन सिंह रविवार को कवर्धा में सभा को संबोधित कर रहे थे। उनकी विकास यात्रा रविवार को कवर्धा पहुंची थी। इसके बाद 185 किमी दूर बलौदाबाजार के भटगांव पहुंची विकास यात्रा में सीएम रमन सिंह ने भटगांव के उपतहसील से तहसील बनाने की घोषण की। यहा आदेश रविवार से ही लागू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भटगांव हमेशा से पिछड़ा और उपेक्षित रहा है। आज जब बीजेपी की सरकार है तो यहां पर विकास कार्य हो रहे हैं। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है। सीएम ने कहा कि 104 करोड़ के काम, 49 करोड़ृ के कार्यों का भूमि पूजन, 54 करोड़ का लोकार्पण, 34 हजार हितग्राहियों को लाभ दिया गया है। सीएम रमन सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर, जिस स्टेडियम में यह सभा हो रही है, मैं आया हूं तो यहां भी कुछ देकर जाऊंगा। जिससे कि यह सभा, यह स्थान यादगार बन जाए। इसके बाद सीएम ने भटगांव में एक आउटडोर स्टेडियम और बनाने की घोषणा की। इसके लिए कलेक्टर से प्रपोजल मांगा गया है। सीएम की विकास यात्रा का रथ इसके बाद सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के हरदी पहुंचा, जहां उनका स्वागत हुआ। इसके बाद वो रथ से घरझरा, लंबर तक 16 किमी की यात्रा की। यात्रा का जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सरायपाली में आम सभा के साथ यात्रा समाप्त हो गई।