विकास यात्रा -2018…मुख्यमंत्री ने महासमुंद जिले को दिया 2 अरब 65 करोड़ 80 लाख 96 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात ….

महासमुंद (प्रभात मोहंती ) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान 27 मई 2018 को महासमुंद जिले के सरायपाली में आयोजित आमसभा में 2 अरब 65 करोड़ 80 लाख, 96 हजार रूपए लागत के 53 विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। वे इनमें 1 अरब 18 करोड़ 84 हजार रूपए लागत से पूर्ण हो चुके 35 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 1 अरब 47 करोड़ 80 लाख 12 हजार रूपए लागत से बनने वाले 18 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया…
        मुख्यमंत्री जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण उसमें 77 लाख 92 हजार रूपए लागत से महासमुंद विकासखंड में बहुविकलांग विशेष विद्यालय भाग- 2 निर्माण, 66 लाख 07 हजार रूपए लागत सेे ग्राम लभरा खुर्द में मृदा परीक्षण केन्द्र निर्माण, 1 करोड़ 36 लाख 53 हजार रूपए की लागत से ग्राम दर्रीपाली से मधुबन मार्ग लम्बाई 0.90 किमी. शामिल है। इसके अलावा 1करोड़ 30 लाख रूपए लागत के ग्राम कोलपदर में 33/11 केव्ही का नए उपकेन्द्र, 2 करोड़ 03 लाख की लागत से ग्राम अछोली में 33/11 केव्ही के नए उपकेन्द्र, 1करोड़ 16 लाख की लागत से ग्राम पिटियाझर में 33/11 केव्ही का नए उपकेन्द्र निर्माण, 2 करोड़ 55 लाख 99 हजार रूपए लागत से कोसरंगी में एनीकट निर्माण, 10 करोड़ 14 लाख 72 हजार रूपए लागत से राजिम के हथखोज-चिंगरौद मार्ग के सुखा नदी पर उच्चस्तरीय पूल निर्माण, 2 करोड़ 53 लाख 35 हजार रूपए की लागत से ग्राम खैरा-परसकोल मार्ग के सितली नाला पर पुल निर्माण, 6 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से बिरकोनी में वाटर सप्लाई स्किम निर्माण, 37 लाख 70 हजार रूपए की लागत से बागबाहरा आवर्धन जल प्रदाय योजना अंतर्गत 260 किमी क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी निर्माण, 43 लाख 64 हजार की लागत से बागबाहरा आवर्धन जल प्रदाय योजना अंतर्गत 210 किमी क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी निर्माण, 7 करोड़ 23 लाख 91 हजार रूपए की लागत से बागबाहरा (तेंदूलोथा) से चण्डी मंदिर मार्ग 3.19 किमी निर्माण, 3 करोड़ 16 लाख 59 हजार रूपए की लागत से जोरातराई -रैताल मार्ग के जोरातराई नाला पर पुल निर्माण, 19 लाख 39 हजार रूपए की लागत से ग्राम पिरदा में अटल समरसता भवन निर्माण, 19 लाख 39 हजार रूपए की लागत से ग्राम सांकरा में अटल समरसता भवन निर्माण, 18 लाख 29 हजार रूपए की लागत से ग्राम कुरचुण्डी में नलजल प्रदाय योजना, 30 लाख 93 हजार रूपए की लागत से ग्राम बिछिया में नलजल प्रदाय योजना, 31 लाख 49 हजार रूपए की लागत से ग्राम चिमरकेल में नलजल प्रदाय योजना, 47 लाख 63 हजार रूपए की लागत से ग्राम रसोड़ा में नलजल प्रदाय योजना, 29 लाख 30 हजार रूपए की लागत से ग्राम आमापाली में नलजल प्रदाय योजना निर्माण शामिल है।
इसी प्रकार 2 करोड़ 91 लाख 27 हजार रूपए की लागत से जमदरहा नाला पर पुरूषोत्तमपुर से डोंगरीपाली आरडी.600 मी जमदरहा में वृहद पुल का निर्माण, 3 करोड़ 65 लाख 02 हजार रूपए की लागत से ग्राम चंदखुरी-बिजराभाठा मार्ग का उन्नयन कार्य लंबाई 2.40 किमी., 4 करोड़ 88 लाख 48 हजार रूपए की लागत से ग्राम जगदीशपुर से जीराडबरी मार्ग का उन्नयन कार्य लंबाई 2.50 किमी. 6 करोड़ 51 लाख 89 हजार रूपए की लागत से बसना में केरामुण्डा से कपसाखुटा मार्ग लंबाई 9.00 किमी निर्माण, 2 करोड़ 92 लाख 06 हजार रूपए की लागत से ग्राम बाराडोली से कोदोपाली मार्ग उन्नयन कार्य लंबाई 1.50 किमी, 17 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से ग्राम दुधीपाली में 132/33 केव्ही का नए उप केन्द्र निर्माण, 9 करोड़ 59 लाख 79 हजार रूपए की लागत से मेमराडीह से चिखली मार्ग के बाद्य नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, 18 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से पिथौरा-बागबाहरा-कोमाखान-छुरा-गरियाबंद मार्ग के किमी 2/8 के मुरईधोवा नाला एवं 3/6 सूखा नाला पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, 17 लाख की लागत से ग्राम भूतहाबाहरा में नलजल प्रदाय योजना, 19 लाख 97 हजार रूपए की लागत से ग्राम उमरिया में नलजल प्रदाय योजना, 2 करोड़ 63 लाख 92 हजार रूपए की लागत से कटंगी नाला पर किसड़ी से टीभूपाली सड़क आरडी. 3550 मी. में वृहद पुल का निर्माण, 4 करोड़ 09 लाख 74 हजार रूपए की लागत से सराईपाली में जम्हारी पंडरीपानी मार्ग लंबाई 3.60 किमी निर्माण, 2 करोड़ 53 लाख 79 हजार रूपए की लागत से कोकड़ी दमोदरहा मार्ग लंबाई 3.20 किमी निर्माण एवं 15 लाख 07 हजार रूपए की लागत वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली आवास गृह निर्माण का लोकार्पण शामिल है…