कांग्रेस ने आयोजित की किसान अधिकार न्याय पद यात्रा..!

बिलासपुर 
पेण्ड्रा से रामेश्वर 
बिलासपुर जिला कांग्रेस की किसान अधिकार न्याय पद यात्रा छठवें एवम् अंतिम चरण के प्रथम दिन मरवाही ब्लॉक के ग्राम मंझगवा से जिलाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व व बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों एवम् ग्रामीणों की उपस्थिति में 05 नवम्बर सोमवार को जोरदार आगाज के साथ प्रारम्भ हुयी।
भाजपा की राज्य एवम् केंद्र सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति- जनजाति से किये वायदों को पूरा करने अन्याय, अत्याचार, शोषण बन्द करने सहित 12 सूत्रीय मांगो को पूरा करने की मांगों को लेकर निकली जिला कांग्रेस की किसान अधिकार न्याय पद यात्रा मरवाही ब्लॉक के मझगवां ग्राम से सभा के साथ प्रारम्भ हुयी। जिलाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने भाजपा शासन को दमनकारी, तुगलकी और निरकुंश बताते हुए कहा की राज्य में सभी वर्गों से छल व वायदा खिलाफी कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को लोकतंत्र की शक्ति का एहसास दिलाने का काम हम सबको मिलकर करना है। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष ननि बिलासपुर शेख नजरुद्दीन, जिला महासचिव नारायण शर्मा, सादेक खान, राजेंद्र साहू, शंकर पटेल,  भाजपा सरकार को मजदूर, किसान विरोधी बताते हुए कहा की संकल्प पत्र, घोषणा पत्र सब चुनावी जुमले करार दिया जाना लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुखद है। किसान कांग्रेस के सरदार इक़बाल सिंह, विशाल वैश्य, नरेंद्र राय, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीता लव्हात्रे ने भाजपा सरकार को संवेदनहीन व्यावसायिक सरकार बताते हुए कहा की लोक कल्याण से इसका कोई वास्ता नही है। अंडी, नगवाही, सिलपहरी, लटकोनी, धनपुर, साल्हेकोटा में भी सभाओं का आयोजन किया गया। मोहनलाल शुक्ला, पार्षद पंचराम सूर्यवंशी,  राकेश मसीह, प्रफुल्ल प्रकाश, शारदा गौतम, उर्मिला राय,श्रीमती ओमवती पेन्द्रो, कौशलिया ओटावी, पुष्पेश्वरी देवी, राधेश्याम साहू, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री लक्ष्मीनाथ साहू, मरवाही विधानसभा युंका अध्यक्ष श्री भोला नायक, बेलतरा विधानसभा युंका अध्यक्ष धनंजय यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीरज सोनी जी, कार्यालय सचिव श्री सुभाष ठाकुर, भरारी सरपंच विनय शुक्ल, चकरभाठा बस्ती सरपंच मनोज पाण्डेय, तिफरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष श्री शिव यादव ने भी भाजपा सरकार को मजदूर किसान विरोधी बताया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस महासचिव एवम् मीडिया प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने बताया कि कल 06 दिसम्बर मंगलवार को किसान अधिकार न्याय पद यात्रा में पूर्व केन्द्रिय मंत्री डॉ चरणदास महंत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे विशेष रूप से कांग्रेसजनों व् मरवाही क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ पद यात्रा कर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगें जो मरवाही ब्लॉक के भर्रीडाँड़ से प्रातः 11:30 बजे प्रारम्भ होकर बरगवां, भिरहिनार, रड़गा, बरटोला होते हुए  मड़वाही में समापन होगा। सोमवार को मझगवां से प्रारम्भ किसान अधिकार न्याय पद यात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में भागवत श्रीवास(पार्षद), राकेश यादव जी(पार्षद), अमन शर्मा , मयंक शुक्ला (पार्षद), अमित यादव, प्रताप वर्मा, संतोष साहू,दीपक राठौर, विजय पाल, गुलाला यादव, गोविन्द शुक्ला, रुसु निर्मलकर, अक्षय नवरंग, प्रेम यादव(बगड़ी), रवि वर्मा, कृष्णा श्रीवास, आशीष कौशिक, विष्णु धनकर, संजू यादव आदि उपस्थित थे।