कई घर बदले पर नहीं बदला फूलो का शौक

किराए के घर की बालकनी को ही बना दी बगिया

अम्बिकापुर

दीपक सराठे 

कहा जाता है की वर्तमान में पर्यावरण की सुरक्षा कितनी जरूरी है यह आम लोगो को समझना जरूरी है। हम बात कर रहे है एक महिला की जिसे ना सिर्फ पर्यावरण से प्रेम है बल्कि फूलो से खासा लगाव है। नगर के नमन कला रिंग रोड में एक किराए के घर में निवासरत श्रीमती कुशुम कुरोठे ने अपनी बालकनी में ही ऐसी बगिया बना रखी है जो आस पास के लोगो के लिए न सिर्फ प्रेरणा दायी है बल्की उनकी बगिया में बड़े बड़े फूलो को देखा लोग सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहे है।

श्रीमती कुशुम ने शहर में किराए के कई घर बदले। हर जगह वे अपनी फूलो की चाह को नहीं रोक पाई। उसका कहना है की घर का वातावारन साफ़ सुथरा रखने ले लिए पर्यावरण जितना जरूरी है उतना ही घर में इन फूलो को देखकर मन का प्रसन्न रहना अपने आप में अलग ही महत्व रखता है। छोटी सी बालकनी में उन्होंने कई प्रकार के गुलाब के साथ साथ गमलो में सब्जियां भी उगा रखी है। फूलो से उनका प्रेम देखकर पूरा परिवार भी उनका साथ देते हुए इन पौधो की देख भाल करता है। पर्यावरण के द्रष्टिकोण से उनका यह प्रयास या फिर चाहत सराहनीय है।