भरोसे और सम्बन्धो को किया दागदार .. अवैध सम्बन्ध में नाकामयाब  सनकी आशिक ने कर दी  महिला की हत्या… 

बालोद (जागेश्वर सिन्हा) जिले के डोंडी लोहारा कोतवाली थाना क्षेत्र में 26 मार्च को हुई एक  खेत मे महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मंगचुवा निवासी कुबेर है, जबकि मृतका  मीनाबाई टिकरा पारा डोंडी लोहारा का है।बता दे कि आरोपी कुबेर मृतक  मीना बाई  से अवैध सम्बन्ध बनना चाहता था। मगर कामयाब नही हो सका और लोक लाज के डर से खेत पर मीना बाई की गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

  • पत्रकारों से बातचीत में एसपी  आई के एलेसेला ने बताया

जिले के डौंडी लोहारा क्षेत्र के एक खेत में महिला की शव मिलने की खबर मिलते ही पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी ।जिसकी जानकारी स्थानीय लोगो द्वारा डौंडी लोहारा थाने में दी गई। मामले की जानकरी मिलते ही प मौके पर पुलिस  पहुंची।  और पुरे मामले की जांच में जुट गई। पुरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का पति जामुल मे सीप्लेक्स फैक्ट्री में गार्ड का  काम करता है।  मृतिका के  दो बच्चें हैं मृतिका घर में घटना दिनांक को पड़ोसी महिलाओं के साथ गोबर के कंडे एकत्रित करने पास में लगे खेत की ओर निकली थी, लेकिन शाम को स्थानीय लोगों ने उक्त महिला का शव खेत में देख भौचक रह गया और ततकाल पूरी जानकरी स्थानीय पुलिस को दी। वहीं इस पुरे मामले में पुलिस ने ततकाल तफ्तीश प्रारंभ कर दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच जब मौका का निरीक्षण किया। मृतिका महिला के शव पर कुछ चोंट के निशान और महिला के शव को कुछ दूर घसीट कर ले जाने के भी निशान मिले जिसके बाद पुलिस भी इसे प्रथम दृष्टया हत्या मान कर जांच कर रही थी।वही आरोपी कुबेर को पूछताश करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। इस पूरे माम्मले में  आरोपी को पकड़ने में स्पेशल स्क्वाड टीम का  सहरानीय योगदान रहा।

  • रिश्तो को किया दागदार 

बता दे कि आरोपी मृतक महिला के देवर के दोस्त हैं और उसके घर आना जाना रहता ,व दारू पीने पर नशा हो जाने पर मृतक महिला के घर रुक जाता था।इसी दौरान आरोपी  कुबेर की नजर मृतक मीना पर पड़ी।और बुरी नजर रखने लगा। और मृतक महिला के समीप ज्यादा आने की कोशिश करने लगा।ओर घटना दिनांक को अवैध सबन्ध बनाने के चक्कर मे नाकामयाब कुबेर ने मृतक को मौत के घाट उतार दिया।