सोनगरा गौठान में 395 क्विंटल गोबर खरीदी कर ग्रामीणों को किया जा रहा लाभान्वित… वर्मी कम्पोस्ट से खेतोंमें भी आई खुशहाली

सूरजपुर। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देषन में प्रतापपुर विकासखंड के गौठान ग्राम सोनगरा में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के मार्गदर्शन में ऑनलाइन प्रविष्टि के अनुसार गोबर खरीदी का कार्य निरंतर कार्य किया जा रहा हैं, ग्रामीण पशुपालको द्वारा उत्सुकता से गोबर को गौठान परिसर में ला कर विक्रय कर 15 दिन में अपनी राशि खाते में सीधे प्राप्त कर रहे हैं, गोबर खरीदी उपरांत गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के तकनीकी सलाह से केंचुआ खाद का निर्माण किया जा रहा है,

महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा शासन द्वारा निर्मित वर्मी टैंक में गोबर व सुखी पत्तियों एवं अन्य सामग्री का उपयोग करते हुए खाद निर्माण किया जा रहा है। सभी किसानों को जैविक खेती से जोड़ने और फसलों की खेती के अलावा अन्य सब्जी, दलहनी, व फल वाले पौधौ के रोपण हेतु प्रयास किया जा रहा है, उपरोक्त सभी कार्यों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, उपसंचालक कृषि कोसले, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अनिल चतुर्वेदी का मार्गदर्शन एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह का सहयोग निरंतर मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक सोनगरा में 395 क्विंटल से अधिक की गोबर खरीदी की जा चुकी हैं। जिसे वर्मी खाद बनाकर खेतों की तरफ भेजा जा रहा हैं जिससे खेत पहले से अधिक उपजाऊ बने हैं और उनकी खुषहाली वापस आ रही हैं। शासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर जिला प्रषासन सूरजपुर जिले के कृषकों के आर्थिक उन्नति का माध्यम बना हैं।