बार -बार लोकेशन बदलने से…पुलिस के लिए चुनौती… जोरो पर है सट्टे का खेल….

  • आईपीएल मैच शुरू होते ही सक्रिय हो जाते है सटोरिये…
  • जांजगीर चाम्पा (संजय यादव) जिले के क्राइम ब्रांच इन दिनों सटोरियो के लिए मुसीबत बनी हुई है। पुलिस की टीम हर उस जगह पहुँच जा रही है जहाँ सटोरिये अपना खेल खिला रहे है। क्राइम ब्रान्च की टीम खाईवाल व सटोरिया के नाक पर डम कर रखा है। इसलिए जिले के सटोरिए बार बार  अपना लोकेशन बदल रहे है। आई पी एल क्रिकेट मैच शुरू होते ही सटोरिये इस कदर सक्रिय हो जाते है कि मैच के दौरान प्रत्येक बाल पर दांव लगाया जा रहा है। इस खेल में लोग क्रिकेट मैच का मजा कम ले रहे लेकिन हर बाल और विकेट पर दांव जरूर लगा रहे है। वही इस मायाजाल में युवा वर्ग से लेकर छोटे बच्चे भी चपेट आ रहे है। लेकिन इस सब के बीच जिले कि क्राइम ब्रांच टीम की खुफिया तंत्र भी सरगना तक पहुचने के लिए अपना जी जान लगा दी है। आये दिन सरोरियो के जगहों पर छापामार कारवाही भी कर रही। लेकिन अभी छोटे छोटे खाईवाल ही पकड़ में आ रहे पुलिस सूत्रों की माने तो मेन सरगना अपना लोकेशन बार बार बदल रहा है। वही कई सटोरिया का लोकेशन तो मप्र, आंध्र प्रदेश बता रहा है। लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम भी सटोरिया ओ के पीछे हाथ धो कर पड़ी है। किसी न किसी दिन मेन सरगना भी हाथ लग सकता है।
  • शक्ति और चाम्पा क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय सरोरिये..
  • जिले में सबसे ज्यादा सकिय सक्ती और चाम्पा में है यहां के सरोरियो का कनेक्शन मप्र और मुंबई,आंध्रा प्रदेश से जुड़ा हुआ है। ये छोटे छोटे जगहों पर अपना एजेंट लगा कर करोड़ो का खेल करते है। और ये सब खेल मोबाइल व्हटाअप के जरिये होता है। क्राइम ब्रान्च टीम ने अभी हाल ही में दर्जनों करवाही की है। वही अब मेन सरगना तक पहुचने के लिए मौके की तलाश में है।
  • फर्जी सिम कार्ड के जरिये लगाते है दाव…
  • सटोरिये अपना मोबाईल में फर्जी सिम का उपयोग करते है।जिसका फायदा उनको अपना लोकेशन छिपाने के लिए करते है। पुलिस उन तक नही पहुच सके इसलिए ऐसा करते है। वही मोबाईल संचालक भी बिना डॉक्यूमेंट के सिम उपलब्ध करा देते है….