पांच दिन से है लिंक फेल..बैंक का कामकाज रहा ठप्प…

सीतापुर (अनिल उपाध्याय) विगत पाँच दिनों से लिंक फेल हो जाने के कारण सेंट्रल बैंक का लेन-देन संबंधित सभी काम-काज पूरी तरह ठप्प हो गया है।बैंकिंग कार्य ठप्प हो जाने से ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है..
      गौरतलब हैं कि विगत पाँच दिनों से लिंक फेल हो जाने के कारण बैंक के सभी काम-काज ठप्प हो गये है।लिंक फेल होने की वजह से लेन-देन एवं अन्य बैंकिंग कार्य बंद पड़ा हुआ है जिससे ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।शादी विवाह के सीजन मे बैंक के भरोषे अपना काम निपटाने दूर-दराज से आने वाले लोगो को लिंक फेल होने की वजह से निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।पाँच दिन से  लिंक फेल होने के कारण लोगो के समक्ष विषम परिस्थिति निर्मित हो गई है।लोगो की परेशानी को देखते हुये भी बैंक प्रबंधन हाथ पे हाथ धरे बैठा है जिससे लोगो ने काफी आक्रोश है।पाँच दिनों बाद भी लिंक में सुधार नही होने से आगे भी लिंक फेल रहने की संभावना बनी हुई है।
इस संबंध में बैंक प्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि मॉडम जल जाने के कारण ये स्थिति निर्मित हुई है।सोमवार तक लिंक सुधर जायेगा।