सावधान ..! 108 और 102 की सुविधाए बाधित…

अम्बिकापुर

छत्तीसगढ मे 250 कर्मचारियो को निकाला जाना स्वास्थ महकमे के लिए मुसीबत बन सकता है,, क्योकि संजीवनी 108 और महतारी एक्सप्रेस 102 के कर्मचारी के इसके विरोध पर उतर आए है.. अपने साथी कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने के विरोध मे ये कर्मचारी जंहा अपने वाहनो को खडा कर हडताल पर चले गए है, तो वही सरगुजा के सीएमएचओ हडताली कर्मचारियो के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दे रहे है।

गौरतलब है की प्रदेश की सबसे अहम् आपात सेवा में लगे कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर हडताल शुरू कर दी है,लिहाजा जिले में 11-108 और 14-102 वाहनो की सेवा अब बंद है, जिससे क्षेत्र में होने वाली घटनाओं में लोगो को यह सुविधा नही मिल पाएगी,दरअसल प्रदेश में 250 कर्मचारियों को काम से निकालने के और भी कई मांगो के लिए यह कर्मचारी अडिग है,

वही दूसरी ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है इन कर्मचारियों के द्वारा शासन की संपत्ति का दुरुपयोग किया जा रहा है जिस पर हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी,बहरहाल एक ओर इन कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशासन ने इन्हें पुरस्कृत किया है और दूसरी ओर अब प्रशासन कार्यवाही करने की बात कर रहा है, लिहाजा इस हड़ताल की गाज क्षेत्र वासियों पर गिरती है या इन हडतालियों पर…