ब्रेकिंग : वृद्ध महिला के सिर पर धारदार हथियार से मार कर की हत्या…

पंतोरा चौकी के देवरी गांव की घटना

जांजगीर चांपा (संजय यादव)  पंतोरा चैकी अन्तर्गत ग्राम देवरी में एक वृद्ध महिला के सिर पर धारदार हथियार से मार अज्ञात लोगो ने हत्या कर दी.. हत्या का कारण का पता नही चल पाया है। वही वृद्ध महिला का नाम ब्रिज बाई पति देव राम बिंझवार 62 वर्ष बताया जा रहा है। घटना से महिला के सिर पर गंभीर चोटे आई है, जिसकी वजह से मौत हुई होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल घटना की सूचना पर मौके में पंतोरा पुलिस पहुचंकर आसपास के लोगो से पुछताछ कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच कर रही हैं।

फ़िलहाल इस अंधे क़त्ल की गुत्थी में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है.. हमलावर अज्ञात है.. क्योकी महिला पर हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.. लिहाजा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.. लेकिन एक बुजुर्ग महिला की भला किसी से क्या दुश्मनी होगी जो उसकी ह्त्या कर दी..  बहरहाल मामला संपत्ति विवाद का भी हो सकता है, हो सकता है महिला की संपत्ति के लाचल में उसी के वारिशो ने उसकी हत्या कर दी हो.. खैर इन अटकलों से तभी पर्दा उठ पायेगा जब पुलिस के हाथ आरोपीयो के गिरेबान ता पहुच चुके होंगे…