अजब प्रेम की गजब कहानी.. विवाहित प्रेमी और उसकी प्रेमिका ने खाया जहर

अम्बिकापुर

शादी के चार साल बाद एक युवक प्रेमिका को अपने घर ले आया। घर में परिजनों व पत्नी के साथ विवाद होने के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने जहर सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक अजिरमा निवासी संतोष मंडल उम्र 25 वर्ष जिसकी चार वर्ष पहले शादी हुई थी। उक्त युवक के दो बच्चे भी हैं। गत शनिवार को संतोष मंडल जिसका पूर्व में सीतापुर क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था, उसे वह अपने घर ले आया। प्रेमिका को घर लाने पर संतोष मंडल के पत्नी व परिजनों के साथ विवाद होने लगा। विवाद के बीच उक्त प्रेमी जोड़े ने जहर सेवन कर लिया। चिकित्सकों द्वारा दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रेमी जोड़े अब तक पुलिस को किसी प्रकार का बयान दर्ज नहीं करा सके हैं।