Exclusive: मोहम्मद शमी आईपीएल 2024 से बाहर, जानिए क्या हैं वजह?

दिल्ली. Mohammed Shami Ruled Out Of IPL 2024: आईपीएल फैंस के लिए बुरी खबर हैं। खासकर गुजरात टाइटंस टीम को चाहने वालों के लिए। दरअसल, टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एंकल (टखने) की चोट के चलते आईपीएल 2024 के पूरे टूर्नामेंट से (Mohammed Shami Ruled Out Of IPL 2024) बाहर हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए – Mahtari Vandan Yojana: 8 मार्च को महिलाओं की खाते में डलेंगे 1 हज़ार रुपए…पर इन महिलाओं के खाते में नहीं, देखिए लिस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी अब लंदन में अपने दाएं हाथ के एंकल (टखने) की सर्जरी कराएगा। अब, गुजरात टाइटन्स टीम उनके रिप्लेसमेंट के लिए भारतीय खिलाड़ियों का रुख करेगा। ये जानकारी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया हैं।

गुजरात टाइटन्स ने 2022 में आईपीएल लीग में एंट्री करने के बाद से शानदार प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने अपने पहले वर्ष में चैंपियनशिप जीती और पिछले साल ट्रॉफी रिटर्न करने में काफी हद तक करीब थे।

इसे भी पढ़िए -PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, इस दिन खाते में आएंगे 2000 रुपए

बता दें कि, भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दोनों सीज़न के दौरान गुजरात टाइटन्स की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। भारत के  33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 2022 में 20 विकेट लिए और आईपीएल 2023 में इसमें सुधार करते हुए 18.64 की औसत के साथ 28 विकेट हासिल किए।

इसे भी पढ़िए – छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना होगा साकार, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज, बहुत जल्द होगा TET परीक्षा