CSK New Captain: चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़े MS Dhoni, इस युवा खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

IPL 2024 CSK MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 से ठीक पहले एक बड़ा बदलाव किया हैं। सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान घोषित किया हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। धोनी लंबे वक्त तक टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में सीएसके ने पांच बार खिताब भी जीता। लेकिन, अब वे इस जिम्मेदारी को नहीं संभालेंगे। धोनी का कप्तानी के साथ-साथ बैटिंग में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा हैं। ऋतुराज प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। इसी वजह से मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया हैं।

आईपीएल से ठीक पहले धोनी के फैंस को बड़ा झटका लगा हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी हैं। अब उनकी जगह ऋतुराज टीम की कमान संभालेंगे। धोनी आईपीएल 2008 से ही टीम के साथ बने हुए हैं। चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में अभी तक पांच बार खिताब जीता है. सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब जीता। सीएसके ने पिछले सीजन के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था। चेन्नई ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीता था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम की कप्तानी को लेकर बयान जारी किया हैं। सीएसके ने बताया, ”महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी हैं। ऋतुराज 2019 से टीम के साथ जुड़े हैं। वे अभी तक 52 मैच खेल चुके हैं”।

बता दें कि, अगर ऋतुराज के आईपीएल प्रदर्शन को देखें तो वह अच्छा रहा हैं। उन्होंने अभी तक खेले 52 मैचों में 1797 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। ऋतुराज का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर 101 रन रहा हैं। उन्होंने पिछले सीजन के 16 मैचों में 590 रन बनाए थे। इस सीजन में ऋतुराज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा था। ऋतुराज ने पहली बार 2020 में आईपीएल मैच खेला था। उन्हें इस सीजन के 6 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था।

इन्हें भी पढ़िए –पापा की परियों पर पुलिसिया एक्शन.. कार्यवाही के बाद इस सेंटर में रखी गईं शराबी लडकियां..

Big Breaking: राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल को हटाकर दूसरा प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस? PCC Chief दीपक बैज का बड़ा बयान!

CG-प्रदेश भर के किसानों के लिए राहत भरी खबर, बेमौसम बारिश में खराब हुई फसल की सरकार देगी मुआवजा, पढ़िए आदेश

देखें VIDEO: इसलिए नहीं हो रही हैं पढ़ाई! बॉलीवुड गाने पर Classroom में डांस करती दिखी टीचर, लोग बोले- ‘कभी नहीं सोचा था कि हम ऐसा दिन देखेंगे’

Post Office की बेहतरीन स्‍कीम्‍स जिनमें 100, 500 और 1000 रुपए से भी शुरू कर सकते हैं Investment, मैच्‍योरिटी पर होंगे मालामाल!