आज का राशिफ़ल (06 अक्टूबर 2019) : जानिए.. कैसा बीतेगा आपका दिन!.

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन मानसिक रूप से शांति वाला रहेगा। दिन का पहला भाग धर्म-कर्म में व्यतीत होगा आपमें दया भाव अधिक रहने के कारण दान पुण्य में रूचि भी दिखाएंगे। अपने कार्यो की अनदेखी कर लोगो की समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सामान्य लाभ होगा नौकरी पेशाओ से कोई गलती हो सकती है लेकिन नरम व्यवहार के कारण दंडित होने से बच जाएंगे। कमर अथवा घुटनो की समस्या हो सकती है। पारिवारिक वातावरण धीमी कार्य शैली के चलते कुछ समय के लिए अशांत होगा फिर भी आज सदसयो में आपसी सदभाव अधिक रहेगा। बड़ो से आशीर्वाद मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन विपरीत परिस्थितियों वाला रहेगा। आज प्रातः से ही सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा जो मध्यान तक कार्यो के प्रति मन दुविधा में रखेगा उत्साह कम रहने से आज के दिन का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद कार्य क्षेत्र से काम चलाऊ धन की आमद हो जाएगी आज सरकारी कार्यो में लंबे समय से दौड़धूप के बाद भी असफलता से हताशा होगी। पैसे का लेन-देन आज ना करें अन्यथा फंसने की संभावना है।आपकी बात की अनदेखी होने अथवा परिजन की मांग समय पर पूर्ण ना होने पर परिवार में किसी से झगड़ा हो सकता है। दाम्पत्य में शकि स्वभाव खटास ला सकता है। आज कंदीन धैर्य से बिताए कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन हर प्रकार से शुभ फलदायी रहेगा। आज दिन भर स्फूर्ति और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज आपके पहले से सोचे हुए कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। सामाजिक क्षेत्र पर यश वृद्धि होगी। नौकरी अथवा व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग रहेगा लेकिन गलतफहमी ना पाले अन्यथा मतभेद भी हो सकते है। व्यावसायिकों को नियमित आमदनी के अतिरिक्त आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।सरकारी कार्य आज ना करें अन्यथा कोई नई उलझन में पड़ सकते है। संध्या का समय मनोरंजन में बिताएंगे। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ से ही किसी जुगाड़ में रहेंगे लेकिन परिस्थिति बार बार सफलता के नजदीक पहुचाकर वापस खींचेगी। मध्यान का समय अधिक बौद्धिक परिश्रम वाला रहेगा लेकिन आपका स्वभाव इसके विपरीत लापरवाह रहने के कारण इसका असर कार्य-व्यवसाय पर पड़ेगा। आज महत्त्वपूर्ण लाभ के अवसर हाथ से निकल भी सकते है इसका ध्यान रखे। आज किसी भी कार्य को जबरदस्ती करने पर ही सफलता मिल सकती है। पीछे मित्र परिवार के साथ किसी समारोह में उपस्थित होंगे। आज मनोरंजन पर विशेष खर्च करेंगे। शरीर की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। घरेलू सुख में कुछ कमी आएगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन का आरंभ शांति प्रद रहेगा लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ेगा घरेलू एवं व्यावसायिक उलझने भी बढ़ती जाएंगी। आपका स्वभाव दिन के आरंभ में अत्यंत स्वार्थी रहेगा आपने लाभ के लिये किसी अन्य का नुकसान करने से भी नही चूकेंगे फिर भी जिस भी चीज अथवा कार्य से लाभ पाना चाहेंगे वह किसी अन्य को मिलने की संभावना है आपको मिलने पर भी कुछ कमी रहेगी। दोपहर के बाद किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने से बचेंगे। कार्य व्यवसाय में धन लाभ दिन के पहले भाग में होगा इस समय अधिक सतर्कता बरते दोपहर बाद भी धन प्राप्ति के संयोग बनेंगे लेकिन कछ कमी के कारण निरस्त भी हो सकते है। घरेलू जिम्मेदारी बढ़ने पर कुछ समय के लिये असहजता होगी फिर भी निष्ठा से निभायेंगे। यात्रा से आज लाभ की उम्मीद ना रखें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन प्रतिकूलता से भरा रहेगा। आज आपका स्वभाव रहस्यमय रहेगा लोगो के मन की बात मीठा बोलकर जान लेंगे लेकिन अपने मन का भेद किसी से नही बताएंगे आज आपकी प्रशंशा करने वाले भी पीठ पीछे आलोचना करेंगे। परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे जल्द ही समय आपके अनुकूल बनेगा धन लाभ मेहनत के अनुसार ही होगा। आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है खास कर महिलाए अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। संध्या के समय घर मे मेहमान आएंगे आज आप आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी। रक्त पित्त विकार से परेशानी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आज लक्ष्मी जी की कृपा आप पर रहने से जिस भी कार्य को करेंगे उससे आर्थिक लाभ होगा लेकिन कुछ ना कुछ कमी लिये हुए। कार्य क्षेत्र पर किसी अन्य के अनुबंध भी आपको मिल सकते है। आज का दिन दलाली से जुड़े जातको के लिए भी विशेष लाभदायक रहने वाला है। परिवार-मित्रो के ऊपर खर्च भी अधिक रहेगा लेकिन आवश्यक कार्यो पर ही। घर मे इच्छा पूर्ति होने पर आनंद का वातावरण रहेगा फिर भी बड़े बुजुर्गों को आज प्रसन्न नही रख पाएंगे। मन मे कही लंबी दूरी की यात्रा के लिए उथल पुथल लगी रहेगी लेकिन कोई न कोई अड़चन आने से आज सम्भव नही होगी। सेहत आज सामान्य ही रहेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दिन के आरंभिक भाग में पेट संबंधित समस्या परेशान करेगी पूर्व में बरती अनियमितता के कारण आज मध्यान तक सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा इसके बाद भी स्थिति यथावत बनी रहेगी लेकिन व्यवस्तता के चलते अनुभव नही होगी। कार्य क्षेत्र पर अतिमहत्त्वपूर्ण निर्णय दोपहर से पहले ले अधूरे कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करने इसके बाद परिस्थिति हानिकारक बनने वाली है जहाँ से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से खाली हाथ आएंगे। धन लाभ अंत समय मे आगे के लिए निरस्त हो सकता है। सहकर्मियो का सहयोग भी अन्य दिनों की तुलना में कम ही मिलेगा। दाम्पत्य जीवन मे बाहर की तुलना में शांति रहेगी परिजन आज आपसे सुख की कामना करेंगे लेकिन ना मिलने पर परिस्थिति अनुसार स्वयं को ढाल भी लेंगे। यात्रा में चोटादि का भय है सतर्क रहें अथवा निरस्त करें।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। दिन के आरम्भ में आलसी रहेंगे लेकिन मध्यान बाद व्यापार में गति आने से आर्थिक समस्या में कमी आएगी। लेकिन लटके हुए सरकारी कार्य आज किसी भी हालत में पूरे नही होंगे जिससे धन के साथ समय भी खराब होगा। व्यवसाय में पूँजी निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ है लेकिन तुरंत लाभ की आशा ना रखें भविष्य में अवश्य ही दुगना होकर मिलेगा। नौकरी वालो के बेहतर कार्य से अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे फिर भी कामनापूर्ति में व्यवधान डालेंगे। गृहस्थ में पारिवारिक सदस्यों से प्रेम बढ़ेगा माता का विशेष सुख सहयोग मिलेगा। किसी बुजुर्ग से आकस्मिक लाभ होगा। भूमि वाहन सुख आज उत्तम रहेंगे इनके रखरखाव पर खर्च भी करना पड़ेगा। आरोगय बना रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन के आरंभिक भाग में आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन मे बेचैनी बनी रहेगी सेहत भी थोड़ी नरम रहने के कारण कार्यो में ढील देंगे। दोपहर के बाद स्थिति एकदम उलट होने लगेगी स्वभाव में हल्कापन अनुभव करेंगे विपरीत परिस्थिति में भी मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे आप स्वयं अंदर से चिंताग्रस्त होने के बाद भी आस पास के लोगो को अपने मजाकिया व्यवहार से हंसने पर मजबूर कर देंगे। कार्य व्यवसाय में दोपहर तक अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल निश्चित रूप से धन लाभ के रूप में मिलेगा परन्तु थोड़ा इंतजार करने के बाद ही। निवेश का जोखिम आज की जगह कल लेना ज्यादा बेहतर रहेगा। गृहस्थ में प्रातः जैसा तनाव अनुभव होगा संध्या के समय उससे अधिक आनंद मिलेगा। पति पत्नी में नोकझोंक के बाद भी आवश्यक कार्यो को लेकर एकमत हो जाएंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग में सोची हुई योजनाएं बनती नजर आएंगी परन्तु मध्यान आते आते कार्यो में विघ्न आने लगेंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य अथवा धन सम्बंधित आयोजन प्रातः काल में करना ठीक रहेगा सफलता अवश्य मिलेगी। मध्यान के बाद धन लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। सरकार विरुद्ध कार्य सट्टा लाटरी आदि से अकस्मात धन लाभ होने की सम्भवना है।परिजनों की बनायी योजना आपके कारण बिगड़ने से कलह की स्थिति बनेगी भाई बंधुओ में भी मनमुटाव हो सकता है। माता से स्नेह बना रहेगा। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद सर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी आपके लिए बीते दिनों से लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आशानुकूल वातावरण ना मिलने पर भी कुछ एक कार्य मे सफलता मिलने से संतोष रहेगा धन की आमद कम लेकिन समय पर होने से महत्त्वपूर्ण रहेगी। नौकरी वाले जातको को थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परंतु आज आप से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे मन की बात मनवा सकते है। लेखन से जुड़े जातको को नयी रचना की प्रेरणा मिलेगी। घर गृहस्थी में अंदरूनी बात पर आपसी मतभेद हो सकते है फिर भी आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बेहतर निभाएंगे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा सरकारी कार्यो आसानी से बन सकते है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Astro Shashikant Pandey
9930421132/7820827200