28 मार्च को इतने समय आसमान में घटेगी खगोलीय घटना, देख सकेंगे 5 ग्रहों का एक साथ नजारा

फटाफट डेस्क. आसमान में अनोखी खगोलीय घटनाओं पर नजर रखने वाले स्काईवॉचर्स के लिए मार्च में एक सुनहरा मौका सामने आया हैं। बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह रात के आसमान में एक साथ दिखाई देंगे। नासा के वैज्ञानिक बिल कूक के मुताबिक ये ग्रह 28 मार्च को आसमान में एकसाथ दिखेंगे, जो बेहद खूबसूरत नजारा होगा।

IMG 20230327 WA0024

पूरी दुनिया में दिख सकता हैं नजाराएक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये ग्रह चांद के करीब पूरी दुनिया में दिखाई दे सकते हैं। फिर भी इसका सबसे बेहतरीन नजारा सूरज ढलने के साथ दिखाई देगा। स्काई के एडिटर रिक फिएनबर्ग ने कहा, ‘सूर्यास्त की प्रतीक्षा करें और फिर आकाश में देखें। आपको हल्की रोशनी वाले बुध के बगल में बृहस्पति दिखाई देना चाहिए।’

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये ग्रह चांद के करीब पूरी दुनिया में दिखाई दे सकते हैं। फिर भी इसका सबसे बेहतरीन नजारा सूरज ढलने के साथ दिखाई देगा। स्काई के एडिटर रिक फिएनबर्ग ने कहा, ‘सूर्यास्त की प्रतीक्षा करें और फिर आकाश में देखें। आपको हल्की रोशनी वाले बुध के बगल में बृहस्पति दिखाई देना चाहिए।’

चंद्रमा के करीब होगा मंगल

फिएनबर्ग के मुताबिक शुक्र आकाश में ऊंचा होगा और आसानी से देखा जा सकेगा। शुक्र के करीब ही यूरेनस होगा जो फीका दिखाई दे सकता है। दूरबीन के जरिए इसे साफ देखा जा सकेगा। चंद्रमा के पास ही मंगल ज्यादा चमकीला दिखाई देगा।

एक लाइन में नहीं होंगे ग्रह

यह खगोलीय घटना वास्तव में एक संरेखण नहीं है। यानी ये ग्रह एक लाइन में नहीं दिखेंगे। लेकिन यह एक ही समय पर पांच अलग-अलग ग्रहों को आकाश में देखने का अवसर देता है।

चांद के करीब आया था शुक्र

ग्रहों का एक लाइन में आना पिछले साल देखा गया था। तब बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह आकाश में एक लाइन में दिख रहे थे। तब यह 18 साल बाद एक साथ लाइन में आए थे। इससे पहले शुक्रवार को चांद के करीब शुक्र ग्रह को देखा गया था।