शुक्रवार 16 नवंबर 2018 को कैसा है आपका राशिफल. क्या बोलता है पंचांग…

? शक संवत 1940 माह कार्तिक पक्ष शुक्ल तिथि अष्टमी नक्षत्र धनि. सूर्योदय 6.45 सूर्यास्त 5.26

⚛ शुभ मुहूर्त : बृश्चिक संक्रांति, गोपाल अष्टमी, अशोका अष्टमी

? वाहन, मशीन, व्यापार, विवाह, सगाई, मुंडन, गृहप्रवेश से संबंधित कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं।

? मेष : आज का दिन आप के लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी आज परिवर्तन करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। किसी अच्छे स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे।

? वृषभ : आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर हो सकता है। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार का वातावरण अनुकूल रहेगा। इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी उपस्थित हो सकती हैं। पदोन्नति हो सकती है। आप की कार्यपद्धति से उच्च अधिकारीगण भी आप से प्रसन्न हो सकते हैं। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।

? मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि दिन के दौरान आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है जिसके परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे होने में बाधा आ सकती है। मानसिक चिंता से व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का मंद प्रतिभाव आपको निराश कर सकता है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें।

? कर्क : क्रोध और नकारात्मक विचार आपके मानसिक स्वास्थ को हानि पहुंचा सकते हैं। आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान पर ध्यान रखें वरना स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। कुटुंब से वाद-विवाद हो सकता है। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। नए काम की शुरुआत न करने की गणेशजी की सलाह है।

? सिंह : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। फिर भी दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण सामने आया हुआ अवसर गंवा देंगे ऐसा चेतावनी गणेशजी देते हैं। आपका मन विचारो में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। व्यापार में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग हैं।

?? कन्या : आज का दिन आपके हेतु शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारीयों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उपरी अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सन्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। सरकार से लाभ होगा। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा।

⚖ तुला : आज अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण वैसे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखने की गणेशजी की सलाह है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है।

? वृश्चिक : आज नकारात्मकता हावी हो सकती है। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। दिन की शुरुआत से ही खुद को सकारात्मक बनाए रखें। नौकरी-व्यवसाय में अवरोध खड़े हो सकते हैं लेकिन ये क्षणिक होंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है।

? धनु : गणेशजी कहते है कि आज आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरी करनेवाले लोगों को नौकरी से लाभ और सहकर्मीयों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि तथा यश मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके नीचे कार्य करनेवालों का सहयोग मिलेगा। मातृपक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धिओ पर विजय मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी।

? *मकर : आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगें। आज के दिन कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में बडों का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पडेगा। निरर्थक व्यय बढ़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होंगे।

⚱ कुंभ : मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्का महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। घर में बंधु-बाँधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। उनके साथ समय आनंदपूर्वक बीत सकता है। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।*

? *मीन : गणेशजी आज आपको व्यय पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध और जिह्वा पर संयम रखें अन्यथा इससे मानसिक दुख पहुंचने की संभावना है। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। खान-पान में संयम रखें।

ज्योतिष आचार्य एस. के. पाण्डेय 9930421132