खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया से मिले महिला हॉकी कोच..

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 9, 2014, 18:18 IST

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने महिला हॉकी कोच श्री परमजीत सिंह से वन-टू-वन चर्चा की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल डॉ. एम. मोहन राव तथा खेल संचालक श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। चर्चा में श्रीमती सिंधिया ने खेल विभाग की आगामी गतिविधियों तथा योजनाओं के बारे में जानकारी ली।