इन छह स्टार्स ने 40 की उम्र में रचाई शादी, लिस्ट में Saif Ali Khan से लेकर Preity Zinta तक हैं शामिल

बॉलीवुड डेस्क। ये बात सच है कि, प्यार की कोई उम्र नहीं होती है और यही नियम शादी पर भी लागू होता है। बेशक एक इंसान के लिए शादी की सही उम्र 25 से 30 साल मानी जाती है। लेकिन बदलते समय ने उम्र के इस नंबर को भी बदल दिया है। आज के समय में इंसान को जिस उम्र में सच्चा प्यार मिलता है, वह तभी शादी के बंधन में बंधने के लिए राजी हो जाता है और इसका सही उदाहरण बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने को मिलता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स शामिल हैं, जिन्हें 25 या 30 की नहीं, बल्कि 40 की उम्र को पार करने के बाद अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की है। तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं कपल के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 40 की उम्र को पार करके अपने पार्टनर संग सात फेरे लिए थे। इस लिस्ट में सैफ से लेकर नीना गुप्ता तक जैसे मशहूर सितारों का नाम शामिल है। 

सैफ अली खान 

सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। लेकिन एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। अभिनेता ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी, जिससे उनका तलाक हो चुका है। इसके बाद सैफ अली खान ने अपने से 13 साल छोटी अभिनेत्री करीना कपूर संग निकाह किया। सैफ अपनी दूसरी शादी के समय अपनी 40 साल की उम्र को पार कर चुके थे। 

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। एक समय था, जब नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक बेटी को भी जन्म दिया, जिसका नाम मसाबा गुप्ता है। हालांकि, नीना गुप्ता और विवियन शादी के बंधन में नहीं बंधे थे। एक्ट्रेस ने साल 2018 में दिल्ली के रहने वाले सीए विवेक मेहरा संग सात फेरे लिए थे। उस दौरान नीना 46 साल की थीं। दोनों की शादी अमेरिका में हुई थी। 

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 40 साल की उम्र में अमेरिकी बिजनेसमैन व अपने बॉयफ्रेंड गुडइनफ संग शादी रचाई थी। दोनों बेहद ही गुपचुप अंदाज में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी थी। प्रीति अपने पति गुडइनफ से 10 साल बड़ी हैं। हालांकि, उम्र के अंतर के बाद भी दोनों के बीच बेहद प्यार है।

कबीर बेदी

अभिनेता कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी में एक नहीं दो नहीं, बल्कि चार शादियां की हैं। उनकी पहली शादी साल 1969 में प्रोतिमा बेदी संग हुई थी। लेकिन दोनों ने कुछ साल बाद ही तलाक ले लिया था। इसके बाद कबीर बेदी ने फैशन डिजाइनर सुशासन हम्फ्रेस संग शादी करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। लेकिन उनका ये रिश्ता भी कामयाब नहीं हो पाया और दोनों के बीच तलाक हो गया था। कबीर बेदी ने तीसरी शादी रेडियो प्रेजेंटर निक्की बेदी संग की थी। इस बार भी समस्याओं की वजह से उनका रिश्ता नहीं टिक पाया था। हालांकि, तीन शादियां टूटने के बाद भी कबीर बेदी का प्यार पर से भरोसा नहीं उठा। उन्होंने अपने 70वें जन्मदिन पर 6 जनवरी को 42 साल की परवीन संग शादी करने की घोषणा करके हर किसी को हैरान कर दिया था।

उर्मिला मातोंडकर 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘रंगीला’ उर्मिला मातोंडकर ने 43 साल की उम्र में कश्मीरी बिजनेसमैन व मॉडल मोहसिन अख्तर संग शादी रचाई थी। मोहसीन अपनी पत्नी उर्मीला से 9 साल छोटे हैं। दोनों की शादी में बेहद ही कम लोग शामिल हुए थे।