दो बच्चों की मां जेठ के साथ फरार, पति ने दर्ज़ करवाया एफआईआर, पुलिस छानबीन में जुटी

Eloped With Brother In law: आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे मामला देखने को मिलते रहते हैं। जो हैरान कर देते हैं। ऐसे ही एक मामला बिहार के मुंगेर जिला से आया हैं। यहां दो बच्चों की मां अपने जेठ के प्यार में इस कदर दीवानी हुई कि सारे सामाजिक बंधन तोड़ फरार हो गई। जेठ भी चार बच्चों का पिता हैं। अब फरार महिला के पति पुलिस से न्याय की मांग किया हैं।

दरअसल, पुलिस ने बताया कि असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव से एक शिकायत आया हैं। जहां दो बच्चों की मां नर्मदा देवी पर प्यार का इस कदर चढ़ा बुखार की वह अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में जेठ कैलाश साह के साथ सारे सामाजिक बंधन तोड़ फरार हो गई। यहीं नहीं अपने दोनों बच्चों को भी ले गई।

जानकारी के अनुसार, त्रिपुरारी साह की शादी बेगूसराय जिला के रघुनाथपुर निवासी शिकारी शाह के पुत्री नर्मदा से 2007 में हुआ था। इन दोनों का पारिवारिक जीवन भी खुशी से गुजर रहा था। इस बीच दोनों के दो बच्चे भी हुए। साह मुंबई में रह मजदूरी का काम करता और अपने घर मुंगेर भी पैसा भेजा करता था। जिससे उसके पत्नी और बच्चों का खर्च चलता था। इसी बीच नर्मदा का अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में जेठ लगने वाले चार बच्चों के पिता कैलाश साह के साथ नजरें चार हो गईं और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के साथ फोन पर घंटो बात भी करने लगे।

इस बात की भनक त्रिपुरारी साह को भी हुई और जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। लेकिन दोनों के सर प्यार में इस कदर हावी हो गया था की पांच दिन पहले 22 जनवरी को दोनों ने रिश्ते की परवाह न करते हुए फरार हो गए। नर्मदा अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई। इधर इसकी सूचना के बाद जब त्रिपुरारी घर पहुंचा तो पूरा घर खाली पड़ा था। शादी में मिले जेवर जेवरात भी गायब थे।

इसके बाद पति ने असरगंज थाना में पत्नी के भागने का आरोप लगाते हुए कैलाश साह सहित चार के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की ख़ोजबीन कर रही हैं।

News Credit For- IANS