हैदराबाद का स्नो वर्ल्ड..

  • स्नो वर्ल्ड मनोरंजन की दृष्टि से मील का पत्थर है।
  • स्नो वर्ल्ड का उद्घाटन सन् 2004 में किया गया था।
  • स्नो वर्ल्ड दुनिया का सबसे बड़ा और भारत का पहला स्नो फॉल थीम उद्यान है।
  • यह उद्यान 17 हज़ार वर्ग फुट में फैला हुआ है।
  • इस उद्यान का तापमान -5 से 0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
  • इस उद्यान में बर्फ़ से एक पूरा माहौल तैयार किया गया है, यहाँ पोलर बियर व पेंगुइन की बर्फ़ से बनी मूर्तियाँ और इग्लू जैसे घर भी बने हुए हैं।
  • इस उद्यान में बर्फ़ स्लाइड का मजा भी लिया जा सकता है।
  • इसमें हर ग्रुप को भेजने के दौरान 10 मिनट के लिए स्नो फॉल भी की जाती है।
  • यहाँ पर कपकपा देने वाली ठंड के माहौल में डांस का आनन्द भी किया जा सकता है।