रामोजी फ़िल्म सिटी…

रामोजी फ़िल्म सिटी आंध्र प्रदेश राज्य के हैदराबाद शहर का एक आकर्षक पर्यटन स्थल है।

  • रामोजी फ़िल्म सिटी हयातनगर में स्थित है।
  • पर्यटकों की यात्रा हैदराबाद आने के बाद तब तक पूरी नहीं होती है, जब तक वह रामोजी फ़िल्म सिटी घूम न लें।
  • रामोजी फ़िल्म सिटी लगभग 2000 एकड़ में फैली हुई है।
  • रामोजी फ़िल्म सिटी अद्भुत कल्पनालोक का बेजोड़ नमूना है।
  • वैसे तो यह फ़िल्मों की शूटिंग का केंद्र है, लेकिन पर्यटकों को लुभाने के लिए यहाँ पर ड्रीम वैली, अंब्रेला गार्डन, एनिमल गार्डन, जापानी गार्डन वगैरह हैं।

  • रामोजी फ़िल्म सिटी में फोटो खिंचवाने के लिए लुभावने सेट्स भी हैं।
  • यहाँ बच्चों के लिए एक स्पेशल फन पार्क है, जहाँ की सैर बड़ों को भी बहुत लुभाती है।