हैदराबाद का मक्का मस्जिद..

मक्का मस्जिद, चारमीनार के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यह हैदराबाद और सिकंदराबाद की सबसे बड़ी मस्जिद है।

  • इस मस्जिद के निर्माण की शुरुआत 1617 में मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने की थी लेकिन इसको पूरा औरंगज़ेब ने 1684 में किया था।
  • इसके विशाल स्तंभ और मेहराब ग्रेनाइट के एक ही स्लेब से बनाए गए हैं।
  • पत्थर से बनी होने के बावज़ूद यह मस्जिद अपने निर्माण और स्थापत्य कला के लिहाज़ से बेजोड़ है।
  • यह कहा जाता है कि यहाँ के मुख्य मेहराब को मक्का से लाए गए पत्थरों से बनाया गया था, इसलिए इसका नाम मक्का मस्जिद रखा गया।
  • मक्का मस्जिद प्राचीन और अरबी वास्तु शिल्प के संगम के चलते पर्यटकों को आकर्षित करती है।
  • मक्का मस्जिद लगभग 300 फीट एकड़ में बनी हुई है।
  • एक साथ 10 हज़ार लोग इस मस्जिद में नमाज़ अदा कर सकते हैं।
  • इसके पास ही असफ़जाही राजाओं की क़ब्र भी देखी जा सकती है।