Thursday, May 2, 2024
Home लाइफस्टाइल सैर सपाटा बारिश के मौसम मे देश के इन 11 जगहो मे घूमकर बारिश...

बारिश के मौसम मे देश के इन 11 जगहो मे घूमकर बारिश का भरपूर मजा……..

 

 

सावन की रिमझिम बरसात हो, और साथ में कोई खास हो तो कहां जाएं। आपकी इस चिंता का हल हमने निकाल लिया है। धीरे धीरे गर्मी दस्तक दे रही है ऐसे में बारिश का लुफ्त उठाने के लिए मौसम का इंतजार क्यों करना…और बारिश का लुफ्त खिड़की से ही क्यों लेना, क्यों ने किसी खूबसूरत जगह पर इसका आंनद लिया जाए….बारिश में घूमने फिरने का मन तो हर किसी का ही होता है। जब बारिश की बूंदों को आप महसूस करती हैं तभी आपका मन पूरी तरह बारिश में मस्ती करने का हो जाता है। आप भी अगर ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां जाकर आप इस बहतरीन मौसम का लुफत उठा सकें तो आज हम आपको भारत की ही ऐसी जगह बता देते हैं जहां जाकर आप मानसून का मजा लें सकते हैं। बरसात में घूमने के लिए इससे ज्यादा अच्छी जगह आपको नहीं मिलेगी।

 

 

[highlight color=”green”]मेघालय[/highlight]
अगर आपको भी बारिश की हल्की फुहारें पसंद हो तो आपके लिए मेघालय से ज्यादा अच्छी जगह कोई नहीं होगी। मेघालय को बादलों का निवास स्थान भी कहा जाता हैं क्योंकि यहां पर लगभग पूरे साल ही बारिश होती रहती हैं। धरती पर सबसे नमी पाई जाने वाली जगह जो की चेरापुंजी है। जिसका नाम सुनते ही विदेशी भी इस जगह की तरफ अपना रुख करते हैं। यहां पर होने वाले पेड़ पौधे को आप देखेंगे तो यह आपका मन मोह लेंगे। दरअसल इन पर पड़ने वाली बारिश की बूंदे पौधों पर पड़ी हुई काफी अच्छी लगती है।

मेघालय

[highlight color=”green”]गोवा[/highlight]
गोवा भारत का एक ऐसा टूरिस्ट स्पॉट है, जहां बारह महीने मौसम में हलचल रहती है। यहां के समुद्री बीच और भव्य नजारों की चर्चा भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। मानसून के मौसम में यहां के चर्चो की सुदंरता और बढ़ जाती है। यहां कुल मिलाकर 40 समुद्री तट हैं। इनमें से कुछ तट अंर्तराष्ट्रीय स्तर के भी हैं। मानसून के महीने में यहां के होटलों में काफी अच्छा डिस्कांउट मिलता है। मानसून के महीने में भूस्खलन के डर से लोग पहाड़ी इलाकों में ना जाकर गोवा जैसी जगह पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं।

गोवा

[highlight color=”green”]केरल[/highlight]
नदियों व पहाडि़यों से घिरा हुआ एक अनोखा पर्यटन स्थल जो कि विदेशियों का भी दिल जीत चुका हैं वह हैं केरल। केरल के सामने हर तरह की सुदंरता फीकी पड़ जाती है। केरल में मानसून के मौसम को ड्रीम सीजन के नाम से भी जाना जाता है। संमदर का जो रूप केरल में देखने को मिलता है, वह किसी और जगह मिल ही नहीं सकता। बस आपको थोड़ा समय निकाल कर मानसून के मौसम में केरल आना होगा, यकिन मानिए आप विदेशों की सैर भूल जाएंगे।

केरल

[highlight color=”green”]लद्दाख[/highlight]
प्रकृति ने हमें एक बेमिसाल खूबसूरत जगह बख्शी है जो है लद्दाख। यहां एक बार घूमने के बाद आपका इस जगह से वापस आने का मन नहीं करेगा। सिंधु नदी के किनारे सुंदर झीलें, आसमान को छूती पहाड़ की चोटियां यकीनन आपका मन मोह लेंगी। अगर आप भी यहां घूमने का विचार बना रहे हैं तो जून से अक्टूबर के महीने में ही यहां जाएं। इन महीनों में लद्दाख की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। धरती में रहकर ही आप अगर स्वर्ग का दर्शन करना चाहते हैं तो आप के लिए  लद्दाख से बढ़कर अच्छी जगह और कोई नहीं हैं। यहां पर बड़ी संख्या में बौद्ध मठ भी होते हैं। जो कि दिखने में काफी खूबसूरत होते हैं।

लद्दाख

 

[highlight color=”green”]महाबलेश्वर[/highlight]

भारत के खूबसूरत पर्यटनों में महाबलेश्वर भी एक बहत खूबसूरत स्‍थान माना जाता है। यह खूबसूरत शहर  सहयाद्री पर्वत श्रृंखलाओं के समीप स्‍िथत है। यहां पर हर साल भारी बारिश होने की वहज से यह लोगों के बीच और ज्‍यादा पसंद किया जाता है।महाबलेश्वर की हरियाली से लबालब मनोरम दृश्‍य पर्यटकों के दिल को काफी सुकून देते हैं।
3slide mansson 240615

[highlight color=”green”]चिकमगलूर[/highlight]
चिकमगलूर शहर भी भारत के खूबसूरत शहरों में एक है। कर्नाटक राज्य स्‍िथत इस शहर की हरियाली पूरे देश में मशहूर है। यहां Mullayanagiri चोटी के साथ ही हरी भरी कॉफी के खेत देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। यहां भी बारिश काफी ज्‍यादा होती है। जिससे हरियाली का समागम काफी अच्‍छे से होता है।

top B 240615

[highlight color=”green”]पांडुचेरी[/highlight]
बारिश के मौसम में पांडुचेरी घूमने का अपना अलग ही मजा है। यह देश के टॉप पर्यटनों की लिस्‍ट में सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाने वाला स्‍थान है। यहां पर तट, स्‍मारक, खूबसूरत मंदिर, बीचेस, आदि देखनें में बड़ा आनदं आता है। यहां पर भी मानसून में देश के विभिन्‍न स्‍थानों से लोग घूमने आते हैं।
5 slide mansson 240615
[highlight color=”green”]अराकू घाटी[/highlight]
अराकू घाटी भी एक बड़ी खूबसूरत जगह है। यहां पर घूमने के लिए हर कोई लालयित रहता है। हिल स्‍टेशन के रूप में जानी जाने वाली अराकू घाटी आंध्र प्रदेश के दक्षिण भारतीय राज्य में विशाखापट्टनम जिले स्‍थित है। पूर्वी घाट के खूबसूरत स्थलों के बीच स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन पर घूमने के लिए हर उम्र के लोग आत हैं। यहां पर प्रकृति और संस्‍कृति का अनोखा संगम है।
6 slide mansson 240615
[highlight color=”green”]चांदीपुर[/highlight]
भारत की खूबसूरत जगह चांदीपुर में भी घूमकर आप इस बार अपने मानसून को यादगार बना सकते हैं। चांदीपुर तट उड़ीसा राज्य के बालेश्वर शहर से 16 किमी की दूरी पर स्‍िथत है। यहां पर कसुआरिना के पेड़ों और रेत के टीलों का नजारा देखने के लिए लोग बहुत दूर दूर से आते हैं।
7 slide mansson 240615
[highlight color=”green”]दार्जिलिंग[/highlight]
भारत के मशहूर पर्यटनों में दार्जिलिंग का नाम लिया जाता है। पश्‍चिम बंगाल में स्‍िथत हैं। यहां पर चाय होने वाली चाय की खेती पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके अलावा दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे एक युनेस्को विश्व धरोहर स्थल तथा प्रसिद्ध स्थलों के लिए लोकप्रिय है। बारिश के मौसम में यहां पर काफी संख्‍या में लोग घूमने आते हैं।
8 slide mansson 240615
[highlight color=”green”]चेरापूंजी[/highlight]
देश के लोकप्रिय जगहों में चेरापूंजी भ्‍ज्ञी शामिल है।खास कर बारिश के मौसम में चेरापूंजी में जन्नत का अहसास होता है। यहां पर सबसे ज्‍यादा बारिश होती है। चेरापूंजी के नोहकलिकाई झरने के किनारे घूमनें और टाइम स्‍पेंड करने में बहुत अच्‍छा लगता है।
9 slide mansson 240615