बहू ने दूसरी शादी से इनकार किया… तो सास-ससुर ने काट दी जीभ और नाक

राजस्थान। जैसलमेर में मंगलवार को ऐसी घटना सामने आई, जिससे इंसानियत एक दफा फिर शर्मसार हो गई। दरअसल, जैसलमेर में बहू द्वारा दूसरी शादी करने से इनकार करने पर उसके सास-ससुर ने उसकी नाक और जीभ काट दी। 

पीड़ित महिला के सास-ससुर एक रिश्तेदार से उसकी शादी करवाना चाहते थे, लेकिन बहू ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए सास-ससुर ने उसकी की नाक और जीभ काट दी। स्थानीय पुलिस अधिकारी कांता सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सह-अभियुक्तों की तलाश जारी है। 

पीड़ित महिला की छह साल पहले शादी हुई थी। एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद से ही महिला की ननद और उसके सास-ससुर एक रिश्तेदार संग शादी करने का दबाव बना रहे थे। 

महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन बार-बार उनके इस प्रस्ताव को नकारती रही। उन्होंने बताया कि उनकी बहन के ससुराल वाले उनके घर आए और उस पर हमला किया। भाई ने बताया कि बहन की नाक और जीभ काट ली। उसका दाहिना हाथ भी तोड़ दिया। बेटी को बचाने की कोशिश में हमारी मां भी हमले में घायल हो गई।