कुत्तों ने सांप से बचाई मालिक की जान, नहीं की जान की कोई परवाह, सांप से घंटों लड़ने के बाद मार डाला

यूपी : भदोही औराई के जयरापुर गांव में रविवार की रात दो कुत्तों ने स्वामी भक्ति का परिचय दिया। जहरीले सर्पों से घंटों लड़ने के बाद उन्हें मार डाला, लेकिन कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई। उनकी वीरता को लोगों ने सलाम किया। सोमवार को दोनों के शवों को दफना दिया गया। 

गांव निवासी डाॅ. राजन का आवास उक्त गांव में है। परिवार की सुरक्षा के लिए उन्होंने दो कुत्तों को पाला था। रविवार की रात 12 बजे एक जहरीला सांप गेट से प्रवेश करने लगा। चौकीदार गुड्डू की नजर पड़ी और उसने आवाज लगाई। तब तक दोनों कुत्ते कोको व शेरु सर्प पर टूट पड़े। इस दौरान एक घंटे तक दोनों खींचातानी चलती रही। कुत्तों ने सांप को दो टुकड़े कर दिए। जिससे कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। लेकिन कुछ समय बीतने के बाद दोनों कुत्तों की भी मौत हो गई। सोमवार को दोनों शवों को दफनाया गया। कोको व शेरु की निष्ठा, ईमानदारी व जान पर खेलकर चिकित्सक परिजनों को बचाने को लेकर पूरे दिन लोगों में चर्चा रही।