JDU ने जारी की 10 प्रत्याशियों की लिस्ट.. रांची से संजय सहाय को टिकट, पार्टी अध्यक्ष नहीं करेंगे प्रचार

रांची. जनता दल यूनाइटेड ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है..जेडीयू ने रांची से संजय सहाय और हटिया से एनुल हक को टिकट दिया है..वहीं डुमरी से पूर्व मंत्री लालचंद महतो को मैदान में उतारा है. उधर, बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वो झारखंड चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे..

उम्मीदवारों के नाम…

  • रांची – संजय सहाय
  • हटिया – एनुल हक
  • कांके – अशोक कुमार नाग
  • रामगढ़ – सुदित कुमार सिंह
  • मांडू – दुष्यंत कुमार पटेल
  • हजारीबाग – उपेन्द्र कुमार कुशवाहा
  • गोमिया – उमेश महतो
  • बड़कागांव – विनोद कुमार राणा
  • बगोदर – पुरन महतो
  • डुमरी – पूर्व मंत्री लालचन्द महतो