OMG : लड़के की 4 गर्लफ्रेंड एक साथ पहुंची घर…. फिर जो हुआ वो सोच भी नहीं सकते आप… पढ़ें पूरी ख़बर

कूच बिहार। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के घर पर एक साथ उसकी 4 गर्लफ्रेंड्स पहुंच गईं। इसके बाद जो हुआ उसे वो सह नहीं पाया और अपने आपको कमरे बंद कर लिया। फिर बाद में उसने जहर खा लिया।

द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, आत्महत्या की कोशिश करने वाले शख्स का नाम सुभामॉय कार है। उसने एक समय पर कई गर्लफ्रेंड्स बना रखी थीं। एक दिन इत्तेफाक से उसकी 4 गर्लफ्रेंड्स एक साथ उसके घर पहुंच गईं और उसे सरप्राइज दे दिया।

बता दें कि सुभामॉय एक साथ अपनी 4 गर्लफ्रेंड्स को देखकर घबरा गया। जब उसकी 4 चारों गर्लफ्रेंड्स आमने-सामने आ गईं तो उन्हें पता चला कि सुभामॉय उन्हें धोखा दे रहा था। फिर उन्होंने सुभामॉय को बहुत बुरा-भला कहा, इससे सुभामॉय सहम गया।

अपनी चारों गर्लफ्रेंड्स की बातें सुनकर सुभामॉय ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और जहर खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुभामॉय के पड़ोसी उसे माथाभंगा के एक हॉस्पिटल ले गए। वहां से सुभामॉय को कूच बिहार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

गौरतलब है कि पुलिस स्टेशन में इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। वहीं सुभामॉय के परिवार ने भी इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। हॉस्पिटल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुभामॉय की जिंदगी अब खतरे से बाहर है।