जान्हवी कपूर 21 साल बाद बांधेगी भाई अर्जुन को रक्षा सूत्र..

मुम्बई..देश की मशहूर अदाकारा श्री देवी के निधन के बाद सौतेले भाई बहनों की दूरियां अब कम हो रही है..यानी हम बात कर रहे है अर्जुन कपूर..जान्हवी कपूर..और खुशी कपूर की..जान्हवी कपूर इन दिनों रक्षा बंधन पर्व को लेकर काफी उत्साहित है..जान्हवी 21 साल बाद सौतेले भाई अर्जुन की कलाई पर राखी बांधेगी..

दरसल 24 फरवरी को अभिनेत्री श्री देवी की मौत के बाद से ही जान्हवी कपूर की फैमिली और अर्जुन कपूर के बीच का मनमुटाव अब भाई बहन के प्यार में तब्दील हो गया है.. हाल ही में जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म Dhadak रिलीज हुई है..इस फ़िल्म में जान्हवी के रोल और एक्टिंग की ख़ूब सरहना भी हुई है..