Big Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अमित शाह से मिलने पहुंचे…. इधर छत्तीसगढ़ के 14 विधायक अचानक दिल्ली रवाना… अब क्या होने वाला है?

चंडीगढ़। पंजाब में जारी सियासी संग्राम के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज बुधवार शाम को बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। अमित शाह के साथ कैप्टन की मुलाकात जारी है। हालांकि कल ही कैप्टन ने कहा था कि वह किसी राजनेता से नहीं मिलेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह कल ही दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि कल उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया था कि उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।

अब छत्तीसगढ़ की ख़बर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सियासी हलचल देखने को मिल रही है। प्रदेश के 14 कांग्रेस विधायक बुधवार को अचानक दिल्ली रवाना हुए। बताया जा रहा है कि ये विधायक दिल्ली में हाईकमान से भी मुलाकात करेंगे। विधायकों के दिल्ली दौरे से सियायत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थक विधायक अलग-अलग फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं। दिल्ली से शिमला भी जाएंगे और एक साथ छुट्टियां मनाएंगे। अब इस मुद्दे पर सियासी चर्चा हुई तेज हो गई है।

यूडी मिंज, मोहित केरकेट्टा, चंद्रदेव राय, गुलाब कमरो, विकास उपाध्याय, रामकुमार यादव और पुरुषोत्तम कंवर के दिल्ली जाने की खबर है। बृहस्पत सिंह भी दिल्ली रवाना हुए है। चार और विधायकों के दिल्ली जाने की सूचना है। कुल 14 विधायक दिल्ली रवाना हुए हैं. सभी विधयाक 12 बजे रायपुर से एक साथ दिल्ली विधायक रवाना हुए।