कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाती हैं! -ओपी चौधरी

Counter-Charges: रायपुर में खत्म हुई कांग्रेस का 85वाँ महाधिवेशन के बाद होने के बाद बीजेपी अब कांग्रेस पर तंज कस रही हैं। कांग्रेस के इस अधिवेशन पर सियासत शुरू हो चुका हैं। बीजेपी के तमाम नेताओं कांग्रेसी पर निशाना बनाकर कई तरह के बाद कह रहे हैं। इसी कड़ी में, प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का अधिवेशन कोई समुद्र मंथन तो था नहीं कि अमृत निकलता। 3 दिन मंथन के बाद आखिर झाग ही झाग निकल रहा हैं। कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाती हैं।

ओपी चौधरी ने कहा कि आखिर फैसला यह हुआ कि जिस राहुल गांधी ने कांग्रेस को दो बार विपक्ष के लायक तक नहीं छोड़ा, जो सीधे नेतृत्व लेने की जिम्मेदारी से बचकर रिमोट से कांग्रेस चलाना चाहते हैं। उसी राहुल के पीछे कांग्रेस चलेगी।

प्रदेश महामंत्री चौधरी ने कहा कि देश में एकता और अखंडता की दुहाई देने वाले राहुल सनातन संस्कृति का अपमान करते हुए हिंदू और हिंदुत्व में भेद करते हैं। सन्यासी और पुजारियों में भेद करते हैं और भारत जोड़ो का नारा देते हैं। क्या देश में बहुसंख्यक वर्ग का अपमान करके उनकी संस्कृति का अपमान करके देश को जोड़ा जा सकता हैं।

उन्होनें ने कहा कि अधिवेशन की पूर्णाहुति यह की 76 वर्ष की सोनिया गांधी कहती हैं। मैं थक गई हूं। अब मेरे सन्यास का समय आ गया है। वहीं, नए-नए अध्यक्ष बने 80 वर्ष के बुजुर्ग खरगे जी कांग्रेस को नया उत्साह के साथ नई दिशा में ले जाने का संकल्प पारित करते हैं।