साइंस कॉलेज ग्राउंड में संबोधित करते हुए बोले केजरीवाल- सबसे ईमानदार पार्टी हैं आम आदमी पार्टी!

Arvind Kejriwal, Delhi Liquor Scam, CM Kejriwal Bail, Supreme Court

बिलासपुर..बिलासपुर में आज आम आदमी पार्टी की महारैली का आयोजन हो रहा हैं। इस महारैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद हैं।आम आदमी पार्टी की इस सभा का आयोजन साइंस कॉलेज ग्राउंड में किया गया हैं। सभा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित किया। बिलासपुर के साइंस कॉलेज में आप की मेगा महारैली को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि, सरकार बदलने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती। दिल्ली-पंजाब की तरह झाडू का बटन दबाना पड़ता हैं। आप ने पंजाब में पूरे के पूरे परिवार की जमानत जब्त करा दी हैं।

इसके अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के विकास की जमकर गाथा गई। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में सभी को 24 घंटे बिजली मिल रही हैं। दिल्ली में सबको इलाज फ्री में मिल रहा हैं।विकास के नाम से आज दिल्ली की पहचान बनी हैं। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को सबसे ईमानदार पार्टी बताया हैं। बिलासपुर में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा हर खनिज संपदा हैं। लेकिन, छत्तीसगढ़ में ईमानदार नेता और ईमानदार पार्टी की कमी हैं। छत्तीसगढ़ को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने लूटा हैं। केजरीवा ने आगे कहा कि, सीएम भगवंत मान ने एक साल में पंजाब में 24 घंटे बिजली दी। मोदी बोलते हैं केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा हैं, हमने स्कूल, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं का सफर मुफ्त किया।