CG Politics: अम्बिकापुर “बदलाव यात्रा” में शामिल हुए AAP के प्रदेश सह प्रभारी नरेश बरिया, बोले- जनता कांग्रेस और बीजेपी से त्रस्त हो चुकी हैं!

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को महज 4 महीने से भी कम का समय बचे हुए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक नेता एसी घर और गाड़ी से उतरकर सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नरेश बरिया अंबिकापुर दौरे में पहुंचे और ‘बदलाव यात्रा’ में शामिल होकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सरगुजा लव कुमार दुबे ने बताया कि, प्रदेश सह प्रभारी नरेश बरिया रविवार को अंबिकापुर के ‘बदलाव यात्रा’ में शामिल हुए और यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस और बीजेपी से त्रस्त हो चुकी हैं। कांग्रेस-बीजेपी ने जनता के साथ लगातार धोखा किया हैं। बीजेपी ने 15 सालों में छत्तीसगढ़ की भोलीभाली जनता को ठगने का काम किया हैं। बीजेपी से परेशान होकर जनता ने कांग्रेस को मौका दिया हैं। लेकिन, कांग्रेस, बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए भ्रष्टाचार और बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आगे उन्होंने कहा, बिलासपुर की महारैली को अपार जनसमर्थन मिला। जिससे अब स्पष्ट हो गया हैं कि, जनता बदलाव चाहती हैं। इसको लेकर अब AAM AADMI PARTY प्रदेशभर में बदलाव यात्रा निकाल रही हैं। प्रदेश में बदलाव का आगाज हो गया हैं। आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

इन्हें भी पढ़िए -छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के जोन स्तरीय खेल मिनी स्टेडियम नवापारा कलां में हुआ आयोजित, पानी का नहीं हैं व्यवस्था, बोरवेल का मोटर गायब…

‘बदलाव यात्रा’ रैली के दौरान आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष मनोज दुबे, जिलाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह, जिला सचिव सीताराम मानिकपुरी, साकेत त्रिपाठी, सहित विधान सभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सरकार प्रभारी व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी देखिए –