नदी पार कर रहे थे जेबरा, तभी कर दिया मगरमच्छ ने हमला, Video में देखें फिर हुआ क्या

सोशल वायरल। कई बार बड़े से बड़े शिकारी जानवर को भी शिकार करना भारी पड़ जाता है। जिसमें मगरमच्छ का नाम भी शामिल है। ऐसा ही एक वीडियो हमें सोशल मीडिया में मिला, जिसमें मगमच्छ ने जब जेबरा पर हमला किया तो उसने अपने पैरों की ठोकरों से मगरमच्छ के जबरों को तोड़ दिया और अपनी जान बचा ली। दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक नदी में से कई जेबरा गुजरते देखे जा सकते हैं। नदी पूरे उफान पर है और जेबरा बहुत मुश्किल से नदी पार कर रहे हैं। जेबरों के झुंड में कई बच्चे भी शामिल हैं।

इसी नदी में एक मगरमच्छ भी है जो शिकार की तलाश में है। जैसे ही उसे जेबरों का झुंड़ नदी से गुजरते दिखाई देता है वह उनपर हमला कर देता है। लेकिन जेबरा अपनी बहादुरी और फुर्ती से उसके हाथ नहीं आते और अपनी जान बचा लेते हैं। उसके बाद मगरमच्छ एक जेबरा के पैर को पकड़ लेता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जेबरा जैसे ही मगरमच्छ के पास से निकला है मगरमच्छ पूरा मुंह खोलकर उसे निगलने की कोशिश करता है, लेकिन जेबरा तेजी से आगे बढ़ता है।

इसी दौरान मगरमच्छ के मुंह में जेबरा का पैर आ जाता है और मगरमच्छ उसे खींचने लगता है। लेकिन जेबरा पूरी ताकत लगा देता है और मगरमच्छ के मुंह में एक लात मारता है। जिससे मगरमच्छ तिलमिला उठता है और जेबरा भारने लगता है। वह किसी तरह से पानी से बाहर चला जाता है। और मगरमच्छ पानी में ही पड़ा रहता है। उसके बाद एक अन्य जेबरा वहां से गुजरता है तो मगरमच्छ उससे कुछ नहीं कहता है। यहां तक कि जेबरा का पैर जैसे ही मगरमच्छ के ऊपर पड़ता है वह फिसल जाता है लेकिन कुछ ही पल में वह खुद को संभाल लेता है और आगे बढ़ जाता है।

ये वीडियो बीबीसी की डॉक्यूमेट्री का है। जिसे कुवैत के रहने वाले नाजी अल तखीम ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 60 व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही इस वीडियो को 6 लाइक्स और तीन रिट्वीट भी मिले हैं।