मॉडल नायब नदीम की हत्या से सनसनी, रेप के बाद हत्या की वारदात, पुलिस को एक शख्स पर संदेह..

पाकिस्तानी की फेमस मॉडल नायब नदीम की हत्या के मामले में पुलिस ने एक शख्स पर संदेह जताया है। यह संदिग्ध नयाब की हत्या से पहले उनके घर के आसपास देखा गया था। नायब के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में यह शख्स दिखाई दिया है। पुलिस का कहना है कि शाम से उनके घर के बाहर यह आदमी चक्कर लगा रहा था और उन्हें शक है कि उसी ने नायब की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि नायब 29 साल की थीं और उनकी शादी नहीं हुई थी। 11 जुलाई को उनकी लाश उनके ही घर के अंदर फर्श पर पड़ी हुई मिली थी। उस समय उनके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।

नायब के भाई मुहम्मद अली के अनुसार वो दोपहर में उनके साथ आइसक्रीम खाने गईं थी। शाम को मुहम्मद ने उन्हें वापस घर छोड़ दिया था। इसके बाद नायब ने उन्हें फोन किया पर वो उठा नहीं पाए और बाद में अपनी बहन से मिलने पहुंचे तो उन्हें उनकी लाश मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर बुलाया था। जब वो घर पहुंचे थे तो बाथरूम की खिड़की टूटी हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारा वहीं से घर में घुसा होगा। वो लाहौर के पॉश डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी फेस 5 में रहती थीं।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक नायब का रेप नहीं हुआ था, हत्यारे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कपड़े उतारे थे। ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक नायाब की हत्या गला दबाकर की गई है। उनके शरीर और गर्दन पर चोट के कुछ निशान भी थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने नायाब का शव उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया है। पुलिस ने उनकी कार भी कब्जे में ली है और मोबाइल फोन के डेटा की जांट कर रही है, ताकि इस मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें।