महिला खेल प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को.. इच्छुक खिलाड़ी यहां करें संपर्क..

अम्बिकापुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया है कि विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 25 अक्टूबर 2021 को प्रातः 8 बजे से शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।

ऐसे खिलाड़ी जिनकी आयु 31 दिसंबर 2021 की स्थिति में 25 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने बताया है कि महिला खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स, बास्केटबाल, तीरंदाजी, फुटबाल, हैण्डबाल, हॉकी, कबड्डी, व्हालीबाल, भारोत्तोलन, तैराकी, कुश्ती एवं रस्साकसी की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के इच्छुक महिला खिलाड़ी 23 अक्टूबर 2021 तक कार्यालय में कार्यालयीन समय तक संपर्क कर सकते हैं।