मुर्गा नहीं देने पर युवक की पिटाई, टांगे तोड़ी, निहंगों पर लगा आरोप

सोनीपत। राजधानी दिल्‍ली और हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक निंहग सिख पर मारपीट का आरोप लगा रहा है। युवक का आरोप है कि वो मुर्गों की सप्लाई देने जा रहा था। इसी दौरान एक निहंग सिख ने उससे मुर्गा मांगा। जब उसने मुर्गा देने से इनकार किया तो उसने उसकी टांग तोड़ दी।

वीडियो में इस युवक की टांग टूटी हुई है। निहंग सरदारों में शामिल एक शख्स ने उसकी टांग तोड़ी है। निहंग सरदारों के कपड़ो में शामिल एक शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया। वीडियो में पीड़ित शख्स कह रहा मुर्गा न देने पर उसकी टांग तोड़ी गई। सोनीपत कुंडली थाना पुलिस को वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को सौंपा गया। सोनीपत कुंडली थाना पुलिस कर फिलहाल मामले की जांच रही है।