कांग्रेस विधायक का अपनी ही पार्टी पर निशाना, बोले- इतना विकास कि लड़कों की शादी नहीं हो रही

राजस्थान में कुम्हेर डीग से विश्वेंद्र सिंह विधायक हैं। उन्होंने भरतपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान विकास के मुद्दे को लेकर अपनी ही पार्टी की आलोचना कर डाली। वह यहां तक कह गए कि यहां के गांवों में विकास की स्थिति यह है कि यहां के लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है। यहां पर उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों को भी निशाने पर लिया। 

विश्वेंद्र सिंह ने यहां ब्रज भाषा में कहा, ‘रोड नांय, खाद नांय, बिजली नायं, गांव वारेन ते पूछौ कि उनपै का बीत रही।’ (सड़क नहीं है, खाद नहीं है, बिजली नहीं है, गांव वालों से पूछिए कि उनपर क्या बीत रही है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी सिंह की बातों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भरतपुर के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।