देश की बेटी शिवांगी बनी राफेल की पहली महिला पायलट… हवाओ में भरेगी उड़ान.. ये उड़ान नए भारत के हौसलो की है

वाराणसी – वाराणसी की रहने वाली शिवांगी प्रथम राफेल महिला पायलट बन गई है। जिस पर पूरा देश गर्वान्वित हो रहा है। देश के सबसे ताकतवर फ़ाइनल फाइटर विमान राफेल के स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में एकलौती और पहली महिला फ्लाईट लेफ्टिनेंट वाराणसी की शिवांगी सिंह शामिल शामिल हुई है। पिता कुमारेश्वर सिंह जो एक टूर एंड ट्रैवल का काम करते है , बिटिया की सफलता में फूले नहीं समाए, कुमारेश्वर सिंह ने बताया की बिटिया को बचपन से ही आसमान में उड़ने का सौख था, और आज उसने अपना मुकाम हाशिल कर ही लिया।

कहा जाता है न लगन और मेहनत हर इंसान को उसके मुकाम तक पंहुचा ही देता है। आज शहर के फुलवरिया गांव में रहने वाली शिवांगी ने यह कर दिखाया, उसने वायु सेना में फाइटर विमान उड़ाने का सपना देखा और आज उसे पा लिया। सारे शहर को शिवांगी पर नाज है, आस पड़ोस के सभी लोगों ने परिवार वालों के साथ खुशियाँ मनाई वहीँ शिवांगी के माता – पिता को रात भर खुशी के मारे नींद नहीं आई। निश्चित तौर पर यह बेटी देश की अन्य बेटियों के लिए उदाहरण बनेगी। इससे पहले भी 2017 में शिवांगी ने अपने नाम का एक इतिहास रचा था जिसमे वो फाइटर विमान उड़ाने वाली पांचवी महिला पायलट बानी थी। अब तीसरे साल ही उन्होंने अपने जज्बे और मेहनत से एक और उपलब्धि हाशिल की है।