अम्बिकापुर : कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी कलह के सवाल पर पीसीसी चीफ़ ने BJP पर किया प्रहार… कहा- BJP में चड्डी पेंट वाले जो कहते है, वैसा ही चलता है….

अम्बिकापुर.. छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पिछले दो दिनो से सरगुजा संभाग के दौरे मे है.. इस दौरान रविवार को श्री मरकाम संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंचे.. जहां उन्होने कांग्रेस कार्यालय मे कार्यकर्ताओ की बैठक ली.. इसके पहले पीसीसी चीफ सर्किट हाउस मे पत्रकारो से मुलाकात की.. और पत्रकारवार्ता मे अपनी पार्टी के अंदरूनी कलह के सवाल पर उन्होने भाजपा और संघ पर प्रहार कर दिया..

अम्बिकापुर के सर्किट हाउस मे आयोजित प्रेसवार्ता मे पीसीसी चीफ से जब सरगुजा कांग्रेस के दो गुटो मे बंटने का सवाल किया.. तो उन्होने अपनी पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बताते हुए.. विपक्षी दल भाजपा औऱ संघ पर गंभीर आरोप लगा दिए.. श्री मरकाम ने कहा कि भाजपा मे चड्ढी पहनने वालो की सुनते है.. उनको पार्टी के अंदर कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है.

“मुझे नहीं लगता कि सरगुज़ा में गुटबाजी दिखती है. कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को अपनी बात कहने का अधिकार है. अब मोहन मरकाम कार्यकर्ताओं के बीच जाता है सुनने के लिए.. हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते है. हमारे कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है. भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है. भारतीय जनता पार्टी में जो चड्डी पेंट वाले जो कहते है वैसा ही चलता है. मगर हमारे लोगों में.. हम सुनने की ताक़त रखते है. अगर मोहन मरकाम की बुराई करता है. पाठक जी की बुराई करता है, राकेश गुप्ता की भी बुराई करता है. तो हम उसकी बात सुनते है. उनकी समस्याओं का निराकरण करते है. ये हमारी पार्टी की आंतरिक लोकतंत्र है. हर कार्यकर्ताओं की बात सुनते है. उसी के अनुसार निर्णय लेते है.”

मोहन मरकाम, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़

इधर मोहन मरकाम द्वारा संघ के लिए दिए इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ने पलटवार किया है.. प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह ने कांग्रेस को नसीहत दी है कि जो पार्टी गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष नहीं बना पा रही है.. वो भाजपा की जगह अपनी पार्टी का ध्यान रखे..

“कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम कॉंग्रेस के अंदर की बात सोंचे.. भारतीय जनता पार्टी की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. कांग्रेस पहले अपने निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष बना ले. पहले अन्दर का जो अंतर्कलह है उसको सुलझा ले. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र के बारे में चर्चा करेंगे. जो राष्ट्रीय अध्यक्ष एक परिवार से बाहर नहीं बना सकता है. वो भारतीय जनता पार्टी और संघ के बारे में इस प्रकार का कमेंट करके वो न केवल अपने आप को छोटा कर रहा है, बल्कि जगजाहिर कर रहा है.. की कांग्रेस और BJP में क्या अंतर है. भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक और कार्यकर्तानिष्ट पार्टी है. जहां सामूहिक नेतृत्व की परंपरा है.. और BJP के लोग उसी कार्यपद्धति में चलते आ रहे है.”

अनुराग सिंहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा छत्तीसगढ़

सरगुजा मे जिस तरह दो कद्वार मंत्री एक दूसरे के विपरीत दिशा मे चल कर ये जग जाहिर कर रहे हैं कि वास्तव मे सत्ता मे आने के बाद भी कांग्रेस दो गुटो मे बटी है.. बहरहाल पीसीसी अध्यक्ष का चड्ढी वाला बयान सियासी पारे को कितना बढाता है.. ये अभी देखना बाकी है..