अम्बिकापुर : बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की ICU में मौत… अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

अम्बिकापुर। शहर के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.. और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक़ सदर रोड निवासी उदय शंकर विश्वकर्मा बुधवार की सुबह पत्नी अंजलि विश्वकर्मा को प्रसव पीड़ा के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। इसके बाद अस्पताल की डॉक्टर ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर डिलीवरी कराया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.. लेकिन कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि प्रसव से पहले होने वाली जांच को डॉक्टरों ने नहीं किया.. और महिला का ऑपरेशन कर दिया। इस वजह से महिला की कुछ देर बाद मौत हो गई। यही नहीं परिजनों का यह भी आरोप लगाया है कि जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उसे देखना मुनासिब नहीं समझा। डॉक्टरों के बजाए नर्सों के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा था।

जब पीड़िता की हालत गंभीर होने लगी और प्लस रेट कम होने लगा, तब जाकर डॉक्टर उसे देखने पहुंचे। इसके बाद पीड़िता को आईसीयू में भर्ती करा दिया गया.. लेकिन उसकी जान नही बच सकी और आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई.. वही इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

इधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों के द्वारा उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किया गया। बावजूद इसके महिला की मौत हो गई।