पुलिस को रक्षासूत्र बाँध भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व…


सीतापुर(अनिल उपाध्याय)। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने आम लोगों की सुरक्षा में अपना दिन रात एक करने वाले पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर राखी का पर्व मनाया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संगीता कंसारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्यों ने थाना प्रभारी रूपेश नारंग समेत उनके सभी मातहतों की कलाई में रक्षासूत्र बाँधा और नगर समेत क्षेत्र में अमन चैन एवं शांति व्यवस्था कायम रहे इसकी कामना की।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अमृता सिंह,ललिता तिवारी, सर्वती पैंकरा, रूपेश, आर्य गुप्ता दीपक दास समेत पुलिस के जवान उपस्थित थे।