Lok Sabha Election Voting: मतदाताओं के बीच लाइन में लगकर अधिकारी, विधायक और प्रत्याशियों ने किया मतदान, जानिए किसने-किसने डाला वोट…

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान चालू हैं। वोटर्स बड़ी संख्या में उत्साह के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। वहीं, नेता और प्रत्याशी साथ में प्रशासनिक अधिकारी भी लाइन में लगकर मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन नेता और अधिकारी ने मतदान किया हैं।

सरगुजा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी शशि सिंह आज अपने गृह ग्राम शिवपुर के पोलिंग बूथ पहुंच कर अपना मतदान किया। और उन्होंने सभी सरगुजावासियों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील किया हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पूरे सरगुजा क्षेत्र से मुझे लोगों का अपार प्यार और आशीर्वाद मिला हैं। निश्चित ही अगर जनता के आशीर्वाद और प्यार मिला तो सरगुजा की बेटी हूं, सरगुजा के लिए बहुत कुछ करने की सोच रखी हूं। सरगुजा की आवाज बनकर दिल्ली जाऊंगी।

fb img 1715053756751643003612456354735

भाजपा के सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज ने अपने गृह ग्राम श्रीकोट (कुसमी) में परिवार सहित वोट डाला। चिंतामणी महाराज ने श्रीकोट के बूथ नंबर 241 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर विक्ट्री साइन बनाते हुए उन्होंने अपनी शानदार जीत का भरोसा दिलाया तथा सरगुजा अंचल की समस्त जनता का आभार भी जताया हैं।

img 20240507 wa00533480365417462782540

छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सबसे पहले सपरिवार हनुमान मंदिर में जाकर पूजा की। फिर अपने गृह ग्राम बीरपुर के बोलिंग बूथ जाकर मतदान किया हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील भी की।

image 2024 05 07t0852577539108613698678611

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सूरजपुर के प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मारवी ने अपने गृह ग्राम पटना पोलिंग बूथ में जाकर मतदान किया हैं। इस दौरान विधायक भूलन सिंह मरावी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, सरगुजा लोकसभा में हम 2 लाख से अधिक वोट से जीत रहे हैं। वहीं, प्रेममगर विधानसभा से 40 हजार वोट का लीड रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में भी हम जीत रहे हैं, भाजपा के पक्ष में माहौल हैं।

image 2024 05 07t0857068814253428705593484

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने अपनी 85 वर्षीय माता श्रीमती विरमा देवी अग्रवाल के साथ जूना लखनपुर बूथ पर वोट डाला हैं। इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया हैं। इस अवसर पर उन्होंने सरगुजा संसदीय सीट से भाजपा को एतिहासिक जीत मिलने का विश्वास भी जताया हैं।

img 20240507 wa00383239690359053314693

वहीं, सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान किया हैं। उन्होंने जिला मुख्यालय के नवापारा स्थित आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 49 में पहुंच कर मतदान किया हैं। इस दौरान उन्होंने आम मतदाताओं के साथ लाइन में खड़े होकर मतदान का किया हैं। और साथ में उन्होंने ने शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगो से अपील किया हैं।

screenshot 20240507 111623 whatsappbusiness7487498925806866165

इसके अतिरिक्त, अंबिकापुर के मल्टीपर्पज स्कूल परिसर स्थित मतदान केंद्र में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर ने पत्नी प्रीति भोसकर के साथ मतदान किया और लोगों से घरों से निकालकर मतदान जरूर करने की अपील की हैं। इस दौरान उन्होंने साथ में सेल्फी बूथ में सेल्फी भी ली हैं।

img 20240507 wa00133777174257757714139

इसके साथ ही, आम मतदाता की तरह वोट डालने में सरगुजा की प्रशासनिक टीम भी पीछे नहीं रही हैं। सरगुजा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के साथ ने लाइन में लगकर अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर नीरज कौशिक और तहसीलदार अम्बिकापुर उमेश सिंह बाज ने भी मतदान किया हैं।

img 20240507 wa00078281308712611834778
img 20240507 wa00087196235925659554210
img 20240507 wa00091473081119383283935

इन्हें भी पढ़िए -Photo Gallery: : कलेक्टर ने लाइन में खड़े होकर किया अपनी बारी का इंतजार, फिर मतदान… मंत्री राजवाड़े ने पूजा-अर्चना के बाद किया वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ने किया ये दावा

देखिए PHOTOS: सरगुजा में  तीसरे चरण की वोटिंग शुरु, कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, अपर कलेक्टर, तहसीलदार ने किया मतदान.!

Breaking: अम्बिकापुर में EVM मशीनें खराब, कहीं आधे घंटे बाद शुरू हुआ मतदान.. तो कहीं आधे घंटे में ही खराब हुआ मशीन, भड़के वोटर्स

सरगुजा लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरु, कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने किया मतदान.!

7th Pay Commission Latest Update: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, DA के बाद अब इन भत्तों में हुआ बढ़ोतरी, 5 लाख तक होगा फायदा!